स्कूल ब्रेकिंग: स्कूल खोलने का फैसला.... 26 जुलाई से खुलेंगे स्कूल.... 50% उपस्थिति के साथ 11वीं-12वीं की कक्षाएं शुरू होंगी......

भोपाल। कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने फिर से स्कूल खोलने का फैसला लिया है। राज्य में 26 जुलाई से कक्षा 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को यह जानकारी दी। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि पहले स्कूलों को 50 फीसदी क्षमता के साथ ही खोला जाएगा। एक दिन में कक्षा के आधे बच्चों को ही स्कूल बुलाया जाएगा। 

 


मध्यप्रदेश में स्कूल्स खोले जाने की स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने घोषणा की है। एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 जारी करते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश में स्कूल्स खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में 25-26 जुलाई 2021 से स्कूल खोले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को प्रदेश में 11 वीं व 12 वीं कक्षा के लिए स्कूल 26 जुलाई से आधी क्षमता के साथ फिर से खोलने और इसके बाद धीरे-धीरे अन्य कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को भोपाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा विद्या भारती के एक भवन का लोकार्पण करने के दौरान यह घोषणा की।

खबरें और भी

 

6sxrgo

 


मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ घर बैठे (विद्यार्थियों को) इतने दिन हो गए हैं। बाजार खुले हैं और आवाजाही शुरू हो गई है। बच्चे भी बाजार जा रहे हैं। इसलिए हम सरकार के रूप में भी महसूस कर रहे हैं कि 26 जुलाई से शुरू होने वाले सप्ताह से स्कूल खोले जाने चाहिए। 11वीं और 12वीं की कक्षाएं आधी क्षमता के साथ आरंभ की जाएंगी।’’  उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के प्रत्येक बैच के लिए वैकल्पिक दिनों में कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों का एक बैच पहले दिन और दूसरा बैच अगले दिन कक्षाओं में शामिल होगा।

 

उन्होंने कहा कि शुरुआत में स्कूल सप्ताह में चार दिन के लिए फिर छह दिन के लिए लगाने चाहिए। अगर 15 अगस्त तक (महामारी की तीसरी लहर के बारे में) सब ठीक रहा तो हम धीरे-धीरे स्कूलों में अन्य कक्षाएं खोलेंगे। उन्होंने कहा कि कॉलेज भी चरणबद्ध तरीके से आधी क्षमता के साथ खोले जाएंगे। चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार महामारी की स्थिति को देखते हुए स्कूल को खोलने की योजना तैयार कर रही है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
23/Apr/2024

मस्तुरी में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया हनुमान जयंती निकाली गई शोभायात्रा जानें किन किन भक्तों ने कहाँ कहाँ बंटवाये प्रसाद पढ़े पूरी खबर

23/Apr/2024

CG - प्रेमी के प्यार में पागल हुई पत्नी : पति को ठिकाने लगाने के लिए रची ये खौफनाक साजिश, रोंगटे खड़े कर देगा मर्डर का तरीका, ऐसे हुआ खुलासा......

23/Apr/2024

निर्वाचन कार्य में लापरवाही,तीन कर्मचारियों पर गिरी निलंबन की गाज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रशिक्षण में सूचना दिए जाने के बाद भी अनुपस्थित रहने पर की कार्यवाही।

23/Apr/2024

CG Train Cancel : रेल यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी, इस रूट की ट्रेनें हुई रद्द, यात्रा करने से पहले जरूर चेक करें शेड्यूल....

24/Apr/2024

आज का राशिफल: बुधवार को इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन....