CM भूपेश का सभी कलेक्टरों को निर्देश : प्रदेश में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए ,संभावित बाढ़ के हालात से निपटने के लिए व्यवस्थाएं दुरूस्त करें….प्रभावितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराया जाये....पढ़ें CM भूपेश के निर्देश…

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सभी जिला कलेक्टरों को प्रदेश में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकांे में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

*प्रभावितों को तत्काल उपलब्ध कराई जाए सहायता*
 
*नदी नालों के जल स्तर पर लगातार रखी जाए निगरानी*

*संवेदनशील क्षेत्रों और निचले क्षेत्रों में अस्थाई राहत शिविरों की व्यवस्था की जाए* 

खबरें और भी

 

6sxrgo

*निचले और संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव दलों को मुस्तैद रखा जाए*

      रायपुर, 23 जून 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में हो रही लगातार बारिश को देखते हुए संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव के उपायों की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश सभी जिला कलेक्टरों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति में किसी भी तरह की विपरित परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी सतर्कता रखी जाए। लोगों के बचाव और उन्हें राहत पहंुचाने की सभी तैयारी भी रखी जाए। 


     मुख्यमंत्री ने निचले और संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों में आपदा प्रबंधन दल को मुस्तैद रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावितों को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा है नदी नालों के जल स्तर पर लगातार निगरानी रखी जाए। इसकी जानकारी नियमित रूप से कंट्रोल रूम में दी जाए। जहां भी बाढ़ की स्थिति निर्मित हो सकती है वहां पूर्व से ही आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाए।


    मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टरों से कहा है कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में स्कूलों एवं नजदीक के भवनों में अस्थाई राहत शिविर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा मोचन बल सहित प्रभावित जिलों के जिला पुलिस बल, होमगार्ड, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विद्युत विभाग, लोक निर्माण, खाद्य विभाग, नगरीय निकायों, बीएसएनएल आदि के अधिकारियों को भी सचेत एवं सतर्क रहने को कहा है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
20/Apr/2024

CG - खदान में 2 की मौत : SECL के खदान में डूबने से दो कर्मचारियों की मौत, ऐसे हुए हादसे के शिकार, प्रबंधन पर लगे ये आरोप....

20/Apr/2024

CG:स्वामी आत्मानंद शासकीय शिवलाल राठी अंग्रेजी माध्यम स्कूल बेमेतरा के कक्षा एलकेजी के 5 वर्षीय छात्र आरुष रंजीत बने "सुपर टैलेंटेड किड"...कलेक्टर रणबीर शर्मा के द्वारा आरुष रंजीत को प्रशस्ति प्रमाण पत्र दिया गया

20/Apr/2024

RAIPUR NEWS : स्वधाम में हुआ स्किन केयर एवं मेकअप कार्यशाला का भव्य आयोजन

20/Apr/2024

Women Viral News: लोगों से खचाखच भरी बस में बिकिनी पहनकर घुसी महिला, नज़ारा देख लोगों की फटी रह गयी आँखे, देखें विडियो...

20/Apr/2024

Metro Ka Video: मेट्रो में आमने-सामने बैठकर एक दूसरे को ही ताव देने लगे दो पैसेंजर, फिर जो हुआ, नज़ारा देख आपके भी उड़ जायेंगे होश, देखें विडियो...