CM की बहन गिरफ्तार :- जमीन अधिग्रहण का विरोध करने के मामले में हुई गिरफ्तारी…….मुख्यमंत्री ने की कड़ी निंदा,जानिये क्या है पूरा मामला?

 

डेस्क :- एक बड़ी ख़बर निकल कर रही है सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की बहन प्रदेश अध्यक्ष अंजनी सोरेन को राउरकेला में गिरफ्तार किया गया है, जिला प्रशासन ने इन्हें राउरकेला से गिरफ्तार किया है.

 

 

6sxrgo

 

जमीन अधिग्रहण का विरोध करने के मामले में इनकी गिरफ्तारी की गयी है.  झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने इस संदर्भ में बातचीत की है और ओडिशा सरकार के पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर आपत्ति वयक्त की है।खबरों के अनुसार मुख्यमंत्री नहेमंत सोरेन ने कहा कि ये कार्रवाई असंवैधानिक है.

 

आपको बता दें कि अंजनी सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की बेटी हैं और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की बहन हैं. वे ओडिशा जेएमएम की प्रदेश अध्यक्ष हैं और जमीन अधिग्रहण का विरोध कर रही थीं,जिस कारण राउरकेला प्रशासन उनकी गिरफ्तारी की है।

 

 

झामुमो नेताओं को राउरकेला के होटल रिजेंसी इन से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस पदाधिकारी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं के साथ इस दौरान तू तू-मैं मैं भी हुई है. इनकी गिरफ्तारी से सुंदरगढ़ जिले के मूलवासियों और आदिवासियों में गहरा असंतोष व आक्रोश है.

 

 

झामुमो सुंदरगढ़ जिला कमेटी ने इस गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की और राजगांगपुर तथा सुंदरगढ़ जिले में जमीन अधिग्रहण का विरोध करती है और आगे भी जिले में प्रशासन व कंपनी द्वारा किये जा रहे जमीन अधिग्रहण का विरोध करती रहेगी.

 

 

 

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मामले में बातचीत की है. उन्होंने ओडिशा सरकार के पुलिस-प्रशासन की इस कार्रवाई पर आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि ये कार्रवाई असंवैधानिक है. आपको बता दें कि अंजनी सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की बेटी हैं और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की बहन हैं.

 

 

 

क्या है पूरा मामला?

 

सुन्दरगढ़ जिले के राजगांगपुर व कुत्रा ब्लॉक में जिंदाल व ओसीएल कंपनी द्वारा किये जा रहे जमीन अधिग्रहण का विरोध करने पर यह कार्रवाई की गयी है. सुंदरगढ़ में ओडिशा की प्रदेश अध्यक्ष अंजनी सोरेन के अलावा पूर्व विधायक सह राज्य कोषाध्यक्ष प्रह्लाद पूर्ती, झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य पवन सिंह, लेथा तिर्की, मयूरभंज जिला उपाध्यक्ष पार्वती पूर्ती समेत अन्य को होटल से गिरफ्तार किया गया.



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
19/Apr/2024

आज का राशिफल: इन राशि के जातकों को शुक्रवार को मिल सकती है अच्छी खबर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन...

18/Apr/2024

भीड़ भाड़ का फायदा उठाकर मंदिर प्रांगण सहित अन्य जगहों पर मंगलसूत्र चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन पेकेटमार चोरों को कोतवाली पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल।

18/Apr/2024

एनएच जुनाडीह में नलचेम्बर बाउंड्री वॉल तोड़ते गढ्ढे में गिरी कार बाल बाल बचे सवार

18/Apr/2024

CG Mahtari Vandan Yojana : महतारियों के लिए Good News, महतारी वंदन योजना को लेकर CM विष्णुदेव ने कही ये बात….

18/Apr/2024

भगवान श्रीराम की भक्ति में डूबे भक्त:उत्साह और आस्था के बीच राम नवमी को निकली बेलरगांव भव्य शोभायात्रा...राम भक्तो की उमड़ी भीड़...जगह-जगह हुआ स्वागत...