सरकारी नौकरी: Coal India में ऑफिसरों की होगी नियुक्ति.... इन 588 पदों पर होगी बहाली.... इस तारीख तक आवेदन कर सकेंगे इंजीनियरिंग कैंडिडेट्स.... 1 लाख 60 हजार तक मिलेगी सैलरी.... ऐसे होगा चयन.... देखें डिटेल.....

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कोयला कंपनी कोल इंडिया ने मैनेजमेंट ट्रेनिंग (एमटी) के लिए 588 पदों पर वैकेंसी निकाली है। कोल इंडिया ने 2021 की भर्ती के तहत 588 मैनेजमेंट ट्रेनी यानी प्रबंधन प्रशिक्षु पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई है। उम्मीदवार 09 सितंबर, 2021 तक आधिकारिक वेबसाइट Coalindia.in के माध्यम से रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि वैलिड गेट 2021 स्कोर रखने वाले छात्र ही केवल इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

 

कोल इंडिया भर्ती 2021 की रिक्तियां खनन, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल, औद्योगिक इंजीनियरिंग और भू-विज्ञान शाखाओं में उपलब्ध हैं। मैनेजमेंट ट्रेनी पद के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड, आयु सीमा और अन्य विवरणों को अच्छे से जान लेना चाहिए। उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि और समय तक प्रतीक्षा न करें और समय सीमा खत्म होने के पहले ही अपना आवेदन अच्छी तरह से पूरा कर लें। उम्मीदवार जिन्होंने न्यूनतम योग्यता की अपनी डिग्री पूरी कर ली है या शैक्षणिक वर्ष 2020-21 में उपस्थित हुए और उत्तीर्ण होंगे, आवेदन करने के लिए पात्र हैं। 

 

6sxrgo

 

कोल इंडिया भर्ती 2021 की महत्वपूर्ण तिथियां

 

ऑनलाइन आवेदन की आरंभ तिथि : 10 अगस्त, 2021
ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि : 09 सितंबर, 2021

 

कोल इंडिया भर्ती 2021 की रिक्तियों विवरण

 

ब्रांच का नाम एवं रिक्तियों की संख्या

खनन : 253
विद्युत : 117
यांत्रिक : 134
सिविल : 57
औद्योगिक इंजीनियरिंग : 15
भू - विज्ञान : 12

 

उपर्युक्त रिक्ति विवरण शाखावार हैं। कोल इंडिया भर्ती 2021 के लिए अंतिम मेरिट सूची प्रत्येक विषय के लिए GATE-2021 स्कोर / अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

 

कोल इंडिया भर्ती 2021 की पात्रता मानदंड

 

उम्मीदवारों के पास BE/ B.Tech/ B.Sc. (इंजीनियरिंग) 12 इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की संबंधित शाखा में न्यूनतम 60% अंकों के साथ होना चाहिए।  उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से प्राप्त डिग्री होनी चाहिए और नियमित पूर्णकालिक पाठ्यक्रम होना चाहिए। सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 04 अगस्त, 2021 को ऊपरी आयु सीमा 30 वर्ष है।

 

यहां मिलेगी आधिकारिक जानकारी

 

नोटिस के अनुसार, किसी विशेष योग्यता की स्वीकार्यता के बारे में उत्पन्न होने वाले किसी भी विवाद के मामले में, अध्यक्ष, कोल इंडिया लिमिटेड का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा। चयनित उम्मीदवारों की अंतिम सूची सीआईएल की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी और उन्हें दस्तावेजों के सत्यापन और प्रारंभिक चिकित्सा परीक्षा के बारे में सूचित किया जाएगा। कोल इंडिया भर्ती 2021 के बारे में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट  Coalindia.in पर विजिट कर सकते हैं। 

 

सैलरी कितनी मिलेगी

 

वेतनमान 50,000 – 1, 60,000/- रहेगा।

 

ऐसे करें आवेदन

 

इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स इन पदों के लिए 09 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

 

कोल इंडिया भर्ती 2021 की रिक्ति के लिए आवेदन करने का सीधा लिंक है। 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
28/Mar/2024

जयनगर संकुल के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बरपारा में न्योता भोज के साथ बिदाई समारोह का आयोजन कराया गया।

28/Mar/2024

थाना बोड़ला एवं सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही से किया गया जुआ रेड, जुआ रेड कर 04 जुआड़ियो से 13,300 रूपये जप्त, मौके से 03 नग मोटरसायकल को भी किया गया बरामद।

28/Mar/2024

महिला से फोन-पे के माध्यम से जबरन रकम ट्रांसफर कराने, मोबाईल लूटने व छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को थाना प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार...

28/Mar/2024

चुनाव की तैयारी। अंतरर्राज्यीय बॉर्डर में हुई छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की मीटिंग...

28/Mar/2024

सीधे जनता से रूबरू हो रही हैं महिला बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाडे