घर-घर जाकर बांटे जा रहे कंडोम: घर-घर कंडोम बटवा रहा है प्रशासन.... महिलाओं को प्रेग्नेंट न होने की सलाह.... वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान.....

डेस्क। महाराष्ट्र में पुणे के बेलसर गांव में जीका वायरस का मामला सामने आया है। कोरोना महामारी के खतरे के बीच देश में जानलेवा वायरस जीका ने भी दस्तक दे दी है। हालात को देखते हुए महाराष्ट्र का स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है और महिलाओं को अगले चार महीने तक गर्भवती न होने की अपील कर रहा है। वायरस आगे न फैले, इससे बचने के लिए प्रशासन की ओर से लोगों को कंडोम के पैकेट बांटे जा रहे हैं। साथ ही महिलाओं से भी अगले चार महीने तक प्रेग्नेंट न होने की अपील की जा रही है। 

 

 

खबरें और भी

 

6sxrgo

पुणे के 75 गांवों में जीका वायरस का खतरा पैदा हो गया है। प्रशासन ने इन गांवों में वैक्सीनेशन को तेज करने का आदेश दिया है। इस बीच पुणे के बेलसर गांव ने जीका वायरस के खतरे को कम करने के लिए अनूठी कवायद की गई है। पंचायत ने गांव की महिलाओं को 4 महीने तक प्रेग्नेंसी से दूर रहने की सलाह दी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर उनकी काउंसलिंग कर रही है। साथ ही पुरुषों को फ्री में कंडोम बांटे जा रहे हैं। महाराष्ट्र में जीका वायरस का पहला मामला जुलाई में बेलसर गांव में ही मिला था।

 

 

पंचायत के उपसरपंच धीरज जगताप का कहना है कि जीका वायरस का सबसे ज्यादा खतरा गर्भवती महिलाओं को है। जीका वायरस की वजह से गर्भ में पल रहे बच्चे पर बुरा असर पड़ने की आशंका रहती है। उसके दिमाग पर असर पड़ सकता है। इसलिए हमने महिलाओं को अगले 4 महीने तक गर्भवती न होने की सलाह दी है। पुरुषों के स्पर्म में जीका वायरस मिलने की वजह से गांव ने यह फैसला लिया है। सुरक्षित यौन संबंध बनाने की वजह से संक्रमण महिलाओं में नहीं फैलेगा। पंचायत के मुताबिक, हेल्थ डिपार्टमेंट ने भी इस तरीके को कारगर बताया है।

 

 

गांव के लोगों की जांच करने वाले डॉ भरत शितोले ने बताया कि जीका एडीज एजिप्टी मच्छर से फैलता है। गर्भवती महिलाओं को जीका होने का खतरा ज्यादा होता है। पुरुष के स्पर्म में यह वायरस 4 महीने तक जिंदा रहता है। जीका बच्चे के मस्तिष्क के विकास को रुक सकता है। यहां तक ​​कि समय से पहले प्रसव भी हो सकता है, इसलिए सावधानी रखना बेहद जरूरी है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे 4 महीने तक गर्भधारण से बचें। या प्रेग्नेंसी रोकने वाले उपाय अपनाएं। इसी वजह से ग्रामीणों को कंडोम बांटे जा रहे हैं।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
19/Apr/2024

CG:संभागायुक्त दुर्ग सत्यनारायण राठौर ने आज देर रात्रि ज़िला मुख्यालय स्थित मंडी परिसर पहुँच कर मतगणना की तैयारियों का जायज़ा लिया.. इस दौरान बेमेतरा कलेक्टर, एसपी रहे उपस्थित

19/Apr/2024

Maruti Suzuki Arena: मारुति सुजुकी एरिना की कारों पर ईयर एंड ऑफर्स में हजारों रुपये की छूट, वैगन से लेकर डिजायर तक पर लाभ...

19/Apr/2024

CG Train Cancelled : बढ़ती गर्मी में रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये 27 ट्रेनें कैंसिल, यात्रा करने से पहले जरूर देखें लिस्ट.....

19/Apr/2024

Salary Increment : कर्मचारियों के लिए Good News मिलेगा वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ, जल्द खाते में आएगी मोटी राशि….

19/Apr/2024

Bride Groom Video: दूल्हा करता रह गया बुलेट की जिद, बारात के सामने ही दुल्हन कोई और लेकर हुआ फरार- देखें वीडियो...