BREAKING: कांग्रेस सरकार के मंत्री ने की इस्तीफे की पेशकश.... मंत्री ने ट्विटर पर फोड़ा बम.... 'मंत्री पद छोड़ना चाहता हूं'.... सरकार में मच गया हड़कंप.....

Congress government minister offered to resign

 

Rajasthan Politics: राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना ने इस्तीफे की पेशकश की है। मंत्री अशोक चांदना ने एक ट्वीट कर मुख्यमंत्री से अपने आप को पद मुक्त करने का आग्रह किया है। अशोक चांदना ने अपने ट्वीट में लिखा कि उन्हें इस जलालत भरे पद से मुक्त कर दिया जाए। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'माननीय मुख्यमंत्री जी मेरा आपसे व्यक्तिगत अनुरोध है की मुझे इस ज़लालत भरे मंत्री पद से मुक्त कर मेरे सभी विभागों का चार्ज श्री कुलदीप रांका जी को दे दिया जाए, क्योंकि वैसे भी वो ही सभी विभागों के मंत्री है। धन्यवाद।' (Rajasthan Politics, Jaipur, Sports Minister Ashok Chandna, CM Ashok Gehlot, Kuldeep Ranka)

 

6sxrgo

 

राजस्थान में सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब गहलोत सरकार के खेल मंत्री अशोक चांदना ( Rajasthan Sports Minister Ashok Chandna) ने इस्तीफे की पेशकश की है। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) से पद मुक्त करने की बात कही है। माना जा रहा है कि अशोक चांदना सीएम के प्रमुख सचिव कुलदीप रांका (Kuldeep Ranka) से नाराज हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में अपने विभाग की सारी जिम्मेदारी रांका को सौंपने की भी बात कही है। (Rajasthan Politics, Jaipur, Sports Minister Ashok Chandna, CM Ashok Gehlot, Kuldeep Ranka)

 

 

एक दिन पहले ही कांग्रेस विधायक राजेंद्र बिधूड़ी ने आरोप लगाया कि पुलिस हावी है। जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह मेरिट भर्ती परीक्षा के घोटाले की सीबीआई जांच से इसलिए डर रहे हैं कि कही उनके एक नजदीकी मंत्री जेल न चले जाएं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार संयम लोढ़ा ने भी गृहमंत्री का नाम लेकर परोक्ष रूप से उन पर निशाना साधा है। (Rajasthan Politics, Jaipur, Sports Minister Ashok Chandna, CM Ashok Gehlot, Kuldeep Ranka)

 

उन्होंने कहा कि विधानसभा में मामला उठाने के बावजूद गृह मंत्रालय और पुलिस एक मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है और निर्दोष को फंसा रही है। इस बीच गहलोत सरकार के एक और मंत्री नाराज विधायक और मंत्री के समर्थन में उतर आए। खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि मंत्री-विधायक की बात सुनी जानी चाहिए। इससे पहले राज्यसभा चुनाव में दावेदारी के मसले पर कांग्रेस के एक विधायक गणेश घोघरा ने दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से डूंगरपुर के जिला अध्यक्ष की शिकायत की और कहा कि पार्टी किसी कीमत पर जिला अध्यक्ष दिनेश को खोडनिया को टिकट न दें। (Rajasthan Politics, Jaipur, Sports Minister Ashok Chandna, CM Ashok Gehlot, Kuldeep Ranka)

 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

राजनादगांव लोकसभा : कांग्रेस पार्टी का पैसा जप्‍त ! बांटने लाये थे रकम, दुर्ग निवासी से पुलिस कर रही पूछताछ.....

25/Apr/2024

CG-छुट्टी ब्रेकिंग : सार्वजनिक व समान्य अवकाश घोषित,जानिए कल कहां-कहां रहेगी छुट्टी...

25/Apr/2024

CG - थाना प्रभारी-ASI सस्पेंड : दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई…थाना प्रभारी और ASI को किया गया सस्पेंड...ये है गंभीर आरोप….

25/Apr/2024

CG - Mahadev App : चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर और सुनील दम्मानी की EOW को मिली रिमांड, पूछताछ में खुल सकते हैं कई बड़े राज.....

25/Apr/2024

CG Politics : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कह दी ये बड़ी बात, बोले - भूपेश को वोट देना मतलब.....