CG VIDEO ब्रेकिंग: महंगाई को लेकर कांग्रेस का हाइवे पर प्रदर्शन.... सड़क पर बैठकर विधायक-नेताओं ने गाया महंगाई चालीसा…. “900 रूपया गैस है… चुल्हा कैसे जलाये”.... देखें वीडियो….

रायपुर। चक्का जाम में हजारों ट्रक की पहिया घंटों थम गई।  संसदीय सचिव व विधायक विकास उपाध्याय की अगुवाई में आज महंगाई के विरोध में सांकेतिक चक्का जाम के दौरान टाटीबंध हाइवे में घंटों तक हजारों ट्रकों की पहिया थम गई। विकास उपाध्याय के साथ सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता संगठन द्वारा पूर्वनिर्धारित समयानुसार चक्का जाम कर महंगाई के विरोध में जबरदस्त नारेबाजी के साथ चक्का जाम किया। विकास  उपाध्याय ने मोदी सरकार के खिलाफ महंगाई को लेकर चरणबद्ध तरीके से लगातार इस आंदोलन को जारी रखने का आव्हान किया है।

 

टाटीबंध के अलावे डीडी नगर, रिंग रोड को भी कुछ देर के लिए जाम किया गया। हालांकि कांग्रेस ने पहले ये आह्वान किया था कि सिर्फ 5 मिनट के लिए ही सड़क जाम किया जायेगा, लेकिन एक बार जाम हुआ तो फिर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने टाटीबंध इलाके में प्रदर्शन किया और सड़क पर बैठकर हाईवे को जाम कर दिया। इस दौरान कांग्रेस नेता दिलीप षाड़ंगी ने गाना गाकर महंगाई का विरोध किया। 900 रूपया सिलेंडर है, चुल्हा कैसे जलाये, जनता की चिंता नहीं, कैसे देश चलाये, कैसे देश चलाये गाने पर कांग्रेस नेताओं ने हनुमान चालीसा की तर्ज पर गीत गाया। कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने गाने पर सुर में सुर मिलाये।

 

6sxrgo

 

देखें वीडियो

 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
28/Mar/2024

जयनगर संकुल के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बरपारा में न्योता भोज के साथ बिदाई समारोह का आयोजन कराया गया।

28/Mar/2024

थाना बोड़ला एवं सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही से किया गया जुआ रेड, जुआ रेड कर 04 जुआड़ियो से 13,300 रूपये जप्त, मौके से 03 नग मोटरसायकल को भी किया गया बरामद।

28/Mar/2024

महिला से फोन-पे के माध्यम से जबरन रकम ट्रांसफर कराने, मोबाईल लूटने व छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को थाना प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार...

28/Mar/2024

चुनाव की तैयारी। अंतरर्राज्यीय बॉर्डर में हुई छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की मीटिंग...

28/Mar/2024

सीधे जनता से रूबरू हो रही हैं महिला बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाडे