CG आरक्षक पर रेप का आरोप: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप.... आरक्षक के शादी से मुकरने पर युवती ने खाया जहर.... फिर जो हुआ.... परिजनों ने थाने में दर्ज कराई FIR.....

बिलासपुर। सिविल लाइन थाने में पदस्थ आरक्षक पर निजी संस्थान में काम करने वाली युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। इससे दुखी युवती ने सुबह जहर सेवन कर लिया। युवती को परिवार वालों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। तखतपुर क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय युवती सिविल लाइन क्षेत्र में रहकर कोचिंग करती है। इसके साथ ही युवती निजी संस्थान में काम भी करती है। एक साल पहले उसकी मुलाकात सिविल लाइन थाने में पदस्थ आरक्षक से हुई। 

 

 

 

6sxrgo

दोनों की आपस में अच्छी दोस्ती हुई जोकि बाद में प्यार में बदल गया। इसके बाद आरक्षक ने युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। परिजनों ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि युवती जब भी शादी के लिए कहती तब आरक्षक हमेशा कोई न कोई बहाने बनाकर इस बात को टाल देता। लगातार टालमटोल से परेशान होकर में युवती ने रविवार की सुबह अपने घर में जहर खा लिया। जहर खाने के बाद जब युवती की तबियत बिगड़ने लगी तब उसने पूरी बात की जानकारी अपने परिजनों को दी। 

 

 

जिसके बाद आनन फानन में उसे सिम्स में भर्ती कराया गया है। सिम्स में युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। वही घटना की सूचना पर सिविल लाइन थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने पीड़िता की तरफ से दिए गए बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं आरक्षक ने मामले में सफाई देते हुए कहा है कि उसने कभी शादी से इंकार नहीं किया। लड़की और उसकी जाति अलग है। ऐसे में अगर वह लड़की से शादी कर लेता है तो उसकी एक बहन जिसकी जल्द शादी होने वाली है उसमे दिक्कत आएगी। 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
29/Mar/2024

AICC ने जारी की NSUI के राष्ट्रीय सचिवों की सूची, छत्तीसगढ़ से हनी बग्गा को मिली राष्ट्रीय सचिव पद की जिम्मेदारी, देश भर में 21 लोगों की हुई नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट.....

29/Mar/2024

CG - महापौर सफिरा साहू के भाजपा ज्वाईन करने को लेकर राजीव भवन में महिला कॉंग्रेस व महिला पार्षदों ने की प्रेसवार्ता...

29/Mar/2024

CG: इन अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगी निःशुल्क चिकित्सा सुविधा... स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने जारी किया आदेश.....

29/Mar/2024

CG: पोते ने दादा की तो बेटे ने पिता की कर दी हत्या... रोज-रोज बहू से झगड़ा करने पर और नशे में आए दिन मारपीट करने पर उतारा मौत के घाट....

29/Mar/2024

CG- लेडी डॉन पति के साथ गिरफ्तार: पुलिस पर करवाती थी कुत्तों से हमला... गिरफ्तारी से बचने मासूम बच्चे को बनाती थी ढाल... नाबालिग लड़कों को बनाती थी नशे का शिकार.....