CG MLA का विवादास्पद बयान VIDEO: सवाल पर बिफरे कांग्रेस विधायक बोले ”सरगुजा के अंगूठा छाप आदिवासी की तरह प्रश्न पूछना उचित नहीं है, अपनी दिमागी हालत ठीक कीजिए फिर पूछिए सवाल”.... पूर्व गृहमंत्री से किस बात की माफी मांगू.... कह दी ये बड़ी बात.... देखें VIDEO.....

रायपुर। रामानुजगंज से कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह ने फिर विवादास्पद बयान दिया है। विधानसभा सत्र के बाद गृहक्षेत्र बलरामपुर रामानुजगंज जा रहे विधायक बृहस्पति सिंह एक पत्रकार पर ही गर्म हो गए। विधायक बृहस्पति सिंह इस कदर बिफरे कि उन्होंने पत्रकार की तुलना करते हुए सरगुजा के आदिवासियों को अंगूठा छाप बता दिया। वहीं यह सलाह भी दे डाली की दिमाग़ी हालत ठीक कर लीजिए।

उन्होंने राज्य के पूर्व गृह मंत्री राम विचार नेताम से पूछा है कि वह किस बात की उनसे माफी मंगवाना चाहते हैं। उनके कार्यकाल में पटवारी को पेशाब पिलाया गया था, इस बात पर या फिर कोरबा और दंतेवाड़ा की जेल से खूंखार नक्सली जेल ब्रेक करके भागे थे इस बात पर। बिलासपुर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा यह नेताम ही हैं, जिनके कार्यकाल में फ्री शक्कर न देने पर फूड इंस्पेक्टर के कानों में सुई डाल दी गई थी।

विधायक पत्रकारों को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि आप पत्रकार हैं, बुध्दजीवी हैं। हमारे सरगुजा के अंगूठा छाप आदिवासियों की तरह प्रश्न पूछना उचित नहीं समझता हूं, जो भी हमारे साथ घटना घटित हुई, आप लोगों ने थाने में भी कवरेज किया, बिलासपुर में भी कवरेज किया। यहां भी कवरेज कर रहे हैं। रायपुर में भी पत्रकारों ने कवरेज किया। मैंने क्या कहा सदन में और महराज टीएस सिंहदेव ने क्या कहा सदन में और सरकार ने क्या कहा सदन में सबने सुना। अगर नहीं सुना तो रिकॉर्डिंग मंगवा सकते हैं।

 

6sxrgo

टीएस सिंहदेव पर जान से मारने के आरोप पर बृहस्पत सिंह ने कहा कि उन्होंने ये बयान किसी के दबाव में नहीं दिया था। वह स्वयं का विवेक रखते हैं, उन्हें जानकारी है और वह 3 लाख लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह जो कहते हैं सोच-समझकर कहते हैं। अब उन्हें इस मामले में कुछ नहीं कहना है, जो कहना था विधानसभा में कह दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव प्रदेश में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।

बता दे कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री और बीजेपी के राज्यसभा सांसद राम विचार नेताम ने बृहस्पत सिंह पर अपने साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि अगर वे टीएस सिंहदेव पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर उनसे माफी मांग सकते हैं तो मुझसे क्यों नहीं। उन्होंने बृहस्पत सिंह द्वारा माफी न मांगने पर उनके खिलाफ मानहानि का केस करने की बात कही थी।

देखें वीडियो

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

CG-छुट्टी ब्रेकिंग : सार्वजनिक व समान्य अवकाश घोषित,जानिए कल कहां-कहां रहेगी छुट्टी...

25/Apr/2024

CG - थाना प्रभारी-ASI सस्पेंड : दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई…थाना प्रभारी और ASI को किया गया सस्पेंड...ये है गंभीर आरोप….

25/Apr/2024

CG - Mahadev App : चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर और सुनील दम्मानी की EOW को मिली रिमांड, पूछताछ में खुल सकते हैं कई बड़े राज.....

25/Apr/2024

CG Politics : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कह दी ये बड़ी बात, बोले - भूपेश को वोट देना मतलब.....

25/Apr/2024

उर्स शरीफ - तकिया - हजरत बाबा मुरादशाह व हजरत बाबा मोहब्बत शाह, वली, रह, अलै. का, इस साल सालाना उर्स 20, 21 व 22 मई 2024 को मनाया जाएगा