CG VIDEO बड़ी खबर: ढाई-ढाई साल के CM का विवाद.... भूपेश-सिंहदेव दिल्ली से साथ लौटे.... CM बोले, इस सवाल का एक ही जवाब... जब हाईकमान कहेगा हट जाएंगे.... निगम-मंडलों की सूची पर कही ये बड़ी बात.... देखें VIDEO......

 

रायपुर। हिमांचल और दिल्ली प्रवास से लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री के विवाद से जुड़े सवाल से सामना हुआ। छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री का विवाद आज भी जारी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बार-बार पूछे जा रहे इस सवाल का एक ही जवाब है, जिम्मेदारी हाईकमान ने दी है, जब कहेगा हट जाएंगे। एआईसीसी के निर्देश पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हिमांचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अंतिम दर्शन के लिए कल शिमला पहुंचे थे। 

आज दिल्ली में उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया और राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से अलग-अलग मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सरकार के नए कार्यक्रमों-नीतियों और सफलताओं की जानकारी दी। उसके अलावा प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और संगठन की गतिविधियों पर भी बात हुई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया, राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के दौरान उन्होंने निगम-मंडलों में नियुक्ति के लिए प्रस्तावित सूची पर भी बात की है। उन्होंने कहा, सूची तैयार है। जब वहां से अनुमोदित होकर आ जाए नियुक्ति आदेश जारी कर दिए जाएंगे। सरकार के बहुत से निगम-मंडल और आयोगों में राजनीतिक नियुक्तियां बाकी हैं। कांग्रेस नेता यहां पद मिलने की उम्मीद कर रहे हैं।

 

6sxrgo

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, किसी भी व्यक्ति को पार्टी के अंदर जो जिम्मेदारी दी जा रही है, वह उसका निर्वहन कर रहा है। बार-बार मीडिया के द्वारा यह सवाल बार-बार उठाया जाता है तो बार-बार वही जवाब आएगा कि हाईकमान ने जिम्मेदारी दी है, वह जब कहेंगे तब हट जाएंगे। अब 2 धन 2 तो 4 ही होगा। चाहे एक बार पूछो या 100 बार, लाख, करोड़, अरबो-खरबों बार पूछो तो भी 2 धन 2 बराबर 4 ही हाेगा। वह घिसके पौने चार अथवा बढ़के सवा चार नहीं हो जाएगा। बताते चलें कि कांग्रेस सरकार के शपथ ग्रहण के साथ ही एक चर्चा चल रही है कि कांग्रेस हाईकमान ने भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के बीच ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री रहने का समझौता कराया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कह चुके हैं कि ऐसा कोई समझौता वजूद में नहीं है। आज भी जब मुख्यमंत्री अपनी बात कह रहे थे स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव साथ में ही खड़े थे।

 

देखे विडियो 

 

 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

CG Lok Sabha Elections 2024 : ना पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और न ही पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू डाल पाएंगे खुद को वोट, जानिए वजह.....

26/Apr/2024

CGPSC- भर्ती परीक्षा घोटाले में जांच हुई तेज : पीएससी भर्ती मामले में अब CBI की एंट्री, भर्ती प्रक्रिया की होगी जांच, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना......

26/Apr/2024

CG ब्रेकिंग : कांग्रेस की पूर्व विधायक के बंगले में चली गोली, ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल की मौत, प्लाटून कमांडर घायल, इलाके में मचा हड़कंप.....

26/Apr/2024

कार्यालय निरीक्षण — दूसरे दिन कलेक्टर ने किया जिला  सहकारी केंद्रीय बैंक कार्यालय का निरीक्षण...

26/Apr/2024

कलेक्टर एवं  जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम के. ने धरमपुरा मॉडल कॉलेज में स्थित स्ट्राँग रूम का गुरूवार को निरीक्षण किया...