मशहूर एक्ट्रेस का निधन : फिल्मी जगत को झटका, एक्ट्रेस ने भाई के घर में ली अंतिम सांस…मनोरंजन जगत में शोक की लहर...

Daljeet Kaur Death

मुंबई I पंजाब की प्रसिद्ध अभिनेत्री दलजीत कौर का कस्बा सुधार बाजार में निधन हो गया। दलजीत कौर ने एक समय पंजाबी फिल्म जगत पर राज किया था। उन्होंने कई हिट हिंदी फिल्मों में भी काम किया। 69 साल की दलजीत कौर पिछले लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनका अंतिम संस्कार नई आबादी अकालगढ़ के शमशानघाट में किया गया।

 

दलजीत का निधन  लुधियाना में उनके कजिन के घर पर हुआ। एक्ट्रेस के कजिन हरिंदर सिंह खंगुरा के मुताबिक, 69 साल की दलजीत पिछले 3 सालों से ब्रेन ट्यूमर से जंग लड़ रही थीं। पिछले 1 साल से दलजीत डीप कोमा में थीं। एक्ट्रेस का शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। दलजीत कौर पंजाबी सिनेमा की शान थीं। उनकी हिट फिल्मों में मामला गड़बड़ है, पटोला, सईदा जोगन, सरपंच, सैदा जोगन, की बनू दुनिया दा, पुत जट्टां दे शामिल हैं। दलजीत कौर ने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रैजुएशन की थी। उन्होंने अपना फिल्मी करियर साल 1976 में मूवी दाज से शुरू किया था।

 

कई पंजाबी मूवीज में दलजीत ने फीमेल लीड रोल प्ले किया था। दलजीत ने अपने पति हरमिंदर सिंह देओल के रोड एक्सीडेंट के बाद फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। साल 2001 में दलजीत ने फिल्मी दुनिया में कमबैक किया था। मूवी सिंह वर्सेज कौर में दलजीत ने गिप्पी ग्रेवाल की मां रोल निभाया था। अपने फिल्मी करियर में दलजीत ने 10 हिंदी और 70 पंजाबी मूवीज में काम किया था। उन्हें पॉलीवुड यानी पंजाबी सिनेमा की हेमा मालिनी कहा जाता था। सिंगर मीका सिंह ने दलजीत कौर के निधन पर दुख जताया है। मीका ने ट्वीट कर लिखा- एक खूबसूरत एक्ट्रेस, पंजाब की लेजेंड दलजीत कौर अब हमारे बीच नहीं रहीं। उनकी आत्मा को शांति मिले।

 

6sxrgo



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

राजनादगांव लोकसभा : कांग्रेस पार्टी का पैसा जप्‍त ! बांटने लाये थे रकम, दुर्ग निवासी से पुलिस कर रही पूछताछ.....

25/Apr/2024

CG-छुट्टी ब्रेकिंग : सार्वजनिक व समान्य अवकाश घोषित,जानिए कल कहां-कहां रहेगी छुट्टी...

25/Apr/2024

CG - थाना प्रभारी-ASI सस्पेंड : दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई…थाना प्रभारी और ASI को किया गया सस्पेंड...ये है गंभीर आरोप….

25/Apr/2024

CG - Mahadev App : चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर और सुनील दम्मानी की EOW को मिली रिमांड, पूछताछ में खुल सकते हैं कई बड़े राज.....

25/Apr/2024

CG Politics : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कह दी ये बड़ी बात, बोले - भूपेश को वोट देना मतलब.....