शाहपुरा के खारीतट सर्वोदय संघ को पुर्नजीवित करने का हुआ निर्णय

भीलवाड़ा/शाहपुरा। समूचे मेवाड़ क्षेत्र में खादी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सबसे पुरानी संस्था खारीतट सर्वोदय संघ शाहपुरा को पुर्नजीवित करने व संस्था के माध्यम से विभिन्न प्रकल्प चलाने का निर्णय संघ की बैठक में सोमवार को लिया गया। संस्था की कार्यकारिणी का पुर्नगठन करते हुए बैठक में सर्वसम्मति से प्रदेश के कृषि मंत्री लालचंद कटारिया को अध्यक्ष व अनिल व्यास को सचिव बनाया गया है। 
संस्था सचिव अनिल व्यास ने बताया कि इस संस्था में प्रदेश के ख्यातनाम स्वतंत्रता सेनानी गोकुल भाई भट्ट व देश के जाने माने पत्रकार शोभालाल गुप्त अध्यक्ष पद को सुशोभित कर चुके है। आज की बैठक में प्रदेश के कृषि मंत्री लालचन्द कटारिया को इस संस्था का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
समूचे मेवाड़ क्षेत्र में खादी व महिला शिक्षा के लिए संस्था का उत्कृष्ट कार्य रहा है। आज संस्था की साधारण सभा में शाहपुरा के प्रसिद्व स्वतंत्रता सेनानी पं. रमेषचंद्र ओझा द्वारा स्थापित इस संस्था को पुर्नजीवित करने का निर्णय भी सर्वसम्मति से लिया गया है। 
सचिव अनिल व्यास ने बताया कि बैठक में संस्था के दिवंगत हुए सभी सदस्यों को श्रृद्वाजंलि दी गई तथा उसके बाद कार्यकारिणी का पुर्नगठन सर्वसम्मति से किया गया। कार्यकारिणी में प्रदेश के कृषि मंत्री लालचंद कटारिया को अध्यक्ष, राजस्थान तैराकी संघ के अध्यक्ष अनिल व्यास को सचिव, नरेष बूलियां को उपाध्यक्ष, वेदप्रकाश सुथार को सहमंत्री, नमन ओझा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। 
व्यास ने बताया कि आज की बैठक में शाहपुरा में वृद्व महिला पुरूषों के डे केयर सेन्टर , विद्यार्थियों के लिए कोचिंग सेन्टर एवं लाईब्रेरी का संचालन भी करने का निर्णय लिया गया है। व्यास ने बताया कि खादी को प्रोत्साहन देने व महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए संस्था द्वारा कार्य योजना तैयार की है जिसे शीघ्र ही क्रियान्वित किया जायेगा।

खबरें और भी

 

6sxrgo



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
19/Apr/2024

आज का राशिफल: इन राशि के जातकों को शुक्रवार को मिल सकती है अच्छी खबर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन...

18/Apr/2024

भीड़ भाड़ का फायदा उठाकर मंदिर प्रांगण सहित अन्य जगहों पर मंगलसूत्र चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन पेकेटमार चोरों को कोतवाली पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल।

18/Apr/2024

एनएच जुनाडीह में नलचेम्बर बाउंड्री वॉल तोड़ते गढ्ढे में गिरी कार बाल बाल बचे सवार

18/Apr/2024

CG Mahtari Vandan Yojana : महतारियों के लिए Good News, महतारी वंदन योजना को लेकर CM विष्णुदेव ने कही ये बात….

18/Apr/2024

भगवान श्रीराम की भक्ति में डूबे भक्त:उत्साह और आस्था के बीच राम नवमी को निकली बेलरगांव भव्य शोभायात्रा...राम भक्तो की उमड़ी भीड़...जगह-जगह हुआ स्वागत...