साहित्य के सूत्र सम्मान 2022 से संजय अलंग को सम्मानित करने का निर्णय

बिलासपुर 26 नवंबर 2022/लोक कवि ठा. पूरन सिंह की स्मृति में दिए जाने वाले सूत्र सम्मान से इस वर्ष, कवि, लेखक, इतिहासकार संजय अलंग को सम्मानित करने का निर्णय निर्णयाक समिति द्वारा लिया गया है । यह पुरस्कार विगत 25 वर्षों से लगातार दिया जा रहा है और संजय अलंग को दिया जाने वाला पुरस्कार 26 वें वर्ष का है। यह साहित्य का प्रतिष्ठित पुरस्कार है। 

      सम्मान घोषणा के साथ संजय अलंग की साहित्य में निरंतर सक्रियता को रेखांकित करते हुए कहा गया कि उनकी कविताएँ मिट्टी और जीवन से उर्वर हुई कविताएँ हैं। कविता संग्रह ‘नदी उसी तरह सुन्दर थी जैसे कोई बाघ’ में कविताओं ने जीवन का आख्यान रचा। वे सहज भी हैं। यह भी कहा कि संजय अलंग ने छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और इतिहास पर लगातार और महत्वपूर्ण कार्य किया। 

    ज्ञातव्य हो कि, संजय अलंग के तीन कविता संग्रह प्रकाशित हैं, जिनके नाम हैं - शव, पगडंडी छिप गई थी (यह संग्रह छत्तीसगढ़ पर एकाग्र है) और नदी उसी तरह सुन्दर थी जैसे कोई बाघ। उन्हें कविता के दिनकर सम्मान, श्रीकांत वर्मा सम्मान आदि सहित कई सम्मान मिल चुके हैं। 

खबरें और भी

 

6sxrgo

     संजय अलंग छत्तीसगढ़ के विशेषज्ञ इतिहासकार भी हैं। उनकी पुस्तक ‘छत्तीसगढ़ : इतिहास और संस्कृति’ को भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा सर्वश्रेष्ठ शोध शिक्षा लेखन का सर्वोच्च और प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला था। छत्तीसगढ़ के इतिहास और संस्कृति पर, उनकी दस से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हैं, जिनमें छत्तीसगढ़ की रियासतें और ज़मींदारीयां, छत्तीसगढ़ की जनजातीयां और जातियाँ आदि सम्मिलित हैं। वे इस पर व्याख्यान भी देते हैं। उनकी खोजों में छत्तीसगढ़ नामकरण में छत्तीस व गढ़ की शोधात्मक व्याख्या, सरगुजा क्षेत्र में 1857 की क्रांति, छत्तीसगढ़ के तीनों क्षेत्रों (खालसा, रियासत, ज़मींदारी) का इतिहास, उनके ध्वज आदि सम्मिलित हैं। उनकी चित्रकार पत्नी डॉ. सुमिता अलंग के साथ सहलेखन में भी उनकी छत्तीसगढ़ केंद्रित दो पुस्तकें हैं, जिनके नाम हैं - छत्तीसगढ़ का हस्तशिल्प और छत्तीसगढ़ के त्योहार और उत्सव। छत्तीसगढ़ पर सभी पुस्तकें छत्तीसगढ़ की जनता का इतिहास बताती हैं और इतिहास एवं संस्कृति को सामाजिक - आर्थिक ढंग से प्रस्तुत करती हैं, इस कारण छत्तीसगढ़ का नया और लोक आयाम प्रस्तुत करती हैं ।संजय अलंग एक आई. ए. एस. अधिकारी भी हैं और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर व सरगुजा संभाग के कमीश्नर हैं। 

    सम्मान दिए जाने की घोषणा पर मित्रों और शुभचिन्तकों ने बधाई दी है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
20/Apr/2024

CG- Boat Accident : महानदी नाव हादसे में अबतक 8 लोगों की मौत, मृतकों के परिजनों को इतने लाख की सहायता देगी छत्तीसगढ़ सरकार, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दिए ये निर्देश....

20/Apr/2024

CG Accident ब्रेकिंग : तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, दर्दनाक हादसे में दो युवकों की हुई मौत, गांव में पसरा मातम.....

20/Apr/2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल में अनेको असंभव काम हुए संभव - विजय शर्मा, अबकी बार 400 पार, फिर एकबार मोदी सरकार ,पूरे देश ने मन बना लिया है कवर्धा भी पीछे नही रहेगा - विजय शर्मा ।

20/Apr/2024

CG Politics : पूर्व विधायक देवव्रत सिंह की पत्नी ने भूपेश बघेल पर लगाए गंभीर आरोप, बोली - जनता को गुमराह कर वोट....

20/Apr/2024

कवर्धा मेडिकल कॉलेज के जल्द शुरू करने के लिए उप मुख्यमंत्री शर्मा ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र, अहर्ता पूरी करने कोविड केयर सेन्टर को 100 बेड अस्पताल में अपग्रेड करने का दिया सुझाव।