CG किशोर ने दोगुने से ज्यादा उम्र के शख़्स का घोंटा गला: गमछे से गलाघोंट मार डाला.... इस वजह से बौखलाया था किशोर... जानें हत्या का कारण.....

रायगढ़। कोसीर के ग्राम डंगनिया में मिले अज्ञात शव की जांच पर हत्या का अपराध दर्ज किया गया। अपचारी बालक अभिरक्षा में है। रोड पर खेत में मिले अज्ञात पुरूष के शव की शिनाख्त कर पीएम रिपोर्ट पर हत्या का अपराध दर्ज कर विधि उल्लंघनकारी बालक को आज किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। अपचारी बालक द्वारा जमीन विवाद में हत्या करना बताया है। 

 

 

 

6sxrgo

 

  

जानकारी के अनुसार दिनांक 02/08/2021 को ग्राम डंगनिया व सिलाडीह रोड में उवत राम के खेत पर अज्ञात पुरूष का शव मिला। कोसीर पुलिस मौका निरीक्षण कर गवाहों का कथन लेकर शव पंचनामा कर शव का पी0 एम0 कराया गया। जांच दौरान मृतक की पहचान संजय बर्मन पिता स्व. महादेव बर्मन 35 साल निवासी ग्राम डंगनिया के रूप में हुआ। पीएम रिपोर्ट पर संजय बर्मन (मृतक) की गला घोंट कर हत्या करने कि पुष्टि हुई।

 

 

जांच दौरान पाया गया कि संजय बर्मन का गांव के (परिवर्तित नाम) उम्र 16 वर्ष  के परिवार के बीच में जमीन का विवाद है। जिस पर संदेही को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। जिसमें उसने हत्या का अपराध कबूल किया है। विधि उल्लंघनकारी बालक ने बताया घटना दिनांक 30.07.2021 को शाम करीब 07:00 बजे मृतक संजय बर्मन दिशा मैदान के लिये निकला था।

 

 

उसी दौरान उसका पीछा कर पुराने जमीन विवाद पर हथियार चाकू, डण्डा और गमछा लेकर गया। डंडा से मारपीट कर एवं गमछा से गला घोटकर हत्या किया। घटना के संबंध में विधि उल्लंघनकारी बालक को आज कोसीर पुलिस द्वारा किशोर न्याय बोर्ड रायगढ़ के समक्ष पेश किया गया है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

राजनादगांव लोकसभा : कांग्रेस पार्टी का पैसा जप्‍त ! बांटने लाये थे रकम, दुर्ग निवासी से पुलिस कर रही पूछताछ.....

25/Apr/2024

CG-छुट्टी ब्रेकिंग : सार्वजनिक व समान्य अवकाश घोषित,जानिए कल कहां-कहां रहेगी छुट्टी...

25/Apr/2024

CG - थाना प्रभारी-ASI सस्पेंड : दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई…थाना प्रभारी और ASI को किया गया सस्पेंड...ये है गंभीर आरोप….

25/Apr/2024

CG - Mahadev App : चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर और सुनील दम्मानी की EOW को मिली रिमांड, पूछताछ में खुल सकते हैं कई बड़े राज.....

25/Apr/2024

CG Politics : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कह दी ये बड़ी बात, बोले - भूपेश को वोट देना मतलब.....