CG डेंगू का कहर: राजधानी में डेंगू का कहर.... रोज मिल रहे हैं इतने नये मरीज.... जानलेवा हुआ डेंगू…एक महिला की इलाज के दौरान मौत…स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप.... अब तक कुल मरीजों का आंकड़ा 300 के पार….अब तक इतने की मौत भी.... प्रशासन ने की ये अपील….....

 

डेस्क : छत्तीसगढ़ में डेंगू बुखार एक नई मुसीबत लेकर आया है। रायपुर शहर में तो डेंगू अब जानलेवा हो चला है। पिछले दिनों समता कॉलोनी निवासी एक 43 वर्षीय महिला की डेंगू से मौत हो गई। उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था। रायपुर में पिछले 20 दिनों के अंदर अब तक तीन मरीजों की मौत हो चुकी है।



सामने आया है कि समता कॉलोनी निवासी डिम्पल अग्रवाल (43) की पिछले दिनों इलाज के दौरान मौत हो गई। शहर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। परिजनों ने बताया, उनको बुखार आ रहा था। 19 अगस्त को जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। उसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका प्लेटलेट्स गिर रहा था। बाद में शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया। 

 

6sxrgo

 

 


हालांकि उनकी मौत की असल तारीख का पता नहीं चल पाया है। रायपुर जिले में अभी तक तीन मरीजों की डेंगू से मौत हो चुकी है। 19 दिन पहले अभनपुर के एक युवक और रायपुर की एक 13 वर्षीय लड़की की डेंगू से मौत हुई थी। प्रदेश भर में डेंगू के 375 मामले सामने आए हैं। उनमें 313 अकेले रायपुर में ही हैं।

 


स्वास्थ्य मंत्री ने अभियान चलाने के निर्देश दिए

 

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी रायपुर में डेंगू के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई है। उन्होंने इसके लिए एक अभियान चलाने का निर्देश दिया है। मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने के लिए पानी को इकट्‌ठा होने से रोकना होगा। इसके लिए सभी नागरिकों के सहयोग की भी जरूरत होगी।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

राजनादगांव लोकसभा : कांग्रेस पार्टी का पैसा जप्‍त ! बांटने लाये थे रकम, दुर्ग निवासी से पुलिस कर रही पूछताछ.....

25/Apr/2024

CG-छुट्टी ब्रेकिंग : सार्वजनिक व समान्य अवकाश घोषित,जानिए कल कहां-कहां रहेगी छुट्टी...

25/Apr/2024

CG - थाना प्रभारी-ASI सस्पेंड : दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई…थाना प्रभारी और ASI को किया गया सस्पेंड...ये है गंभीर आरोप….

25/Apr/2024

CG - Mahadev App : चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर और सुनील दम्मानी की EOW को मिली रिमांड, पूछताछ में खुल सकते हैं कई बड़े राज.....

25/Apr/2024

CG Politics : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कह दी ये बड़ी बात, बोले - भूपेश को वोट देना मतलब.....