राष्ट्रपति ने छोड़ा देश: तालिबान की ताकत के आगे अफगानिस्तान पस्त.... सरकार ने टेके घुटने.... बिगड़े हालात.... देश छोड़ने की हड़बड़ी में लोग.... सड़कों पर भीषण जाम.... 129 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंची फ्लाइट.... देखें VIDEO....

डेस्क। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने अपनी कोर टीम के साथ देश छोड़ दिया है। तालिबान आतंकवादियों के राजधानी काबुल में प्रवेश करने के बाद राष्ट्रपति अशरफ गनी ने यह फैसला लिया है। गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तालिबान विद्रोही "हर तरफ से" राजधानी में आ रहे थे, लेकिन उन्होंने और कोई जानकारी नहीं दी। कट्टरपंथी समूह पहले ही अफगानिस्तान के ज्यादातर शहरों और प्रांतों पर कब्जा जमाकर अपना वर्चस्व कायम कर चुका है। सिर्फ काबुल ही उसकी पहुंच से बाहर रह गया था। हालांकि समूह के प्रवक्ता ने कहा है कि उन्हें शहर के अंदर जाने से मना किया गया है।

 

129 लोगों को लेकर दिल्ली पहुंची फ्लाइट

 

 

6sxrgo

अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार बनने वाली है। डर के इस माहौल के बीच काबुल में फंसे भारतीयों को एयर इंडिया सुरक्षित वतन वापस ले आई है। एयर इंडिया की एक फ्लाइट रविवार शाम को काबुल से भारतीयों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। एयरबस A320 फ्लाइट ने 12.43 बजे दिल्ली से उड़ान भरी और दो घंटे बाद 1.45 बजे काबुल में लैंडिंग की। इसे काबुल से शाम 4.15 पर उड़ान भरनी थी, लेकिन यह 5.03 पर उड़ान भर सकी। यह फ्लाइट 129 यात्रियों को लेकर आई है।

 

सड़कों पर भीषण जाम

 

अफगानिस्तान में सत्ता परिवर्तन हो चुका है। बीते कई महीनों से हिंसा के दौर से गुजर रहे अफगानिस्तान की सत्ता अब तालिबान के हाथ में आ गई है। काबुल में तालिबान के प्रवेश के साथ ही यहां पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। लोगों में राजधानी और देश छोड़कर जाने की ऐसी जल्दी थी कि कई स्थानों पर भीषण जाम की स्थिति बन गई। हालांकि, अफगानिस्तान के बाकी हिस्सों में तालिबान की हिंसा की जैसी खबरें मीडिया और सोशल मीडिया के सामने आती रही हैं, उन्हें देखते हुए लोगों में इस तरह का भय उत्पन्न होना बहुत असामान्य नहीं है। 

 

 

इस दौरान यहां बनी स्थिति के वीडियो लोगों ने सोशल मीडिया पर साझा किए। 100 से अधिक दिनों से जारी संघर्ष के बाद तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा जमाया है। काबुल पर कब्जे के बाद ये तय माना जा रहा है था कि तालिबान के आगे गनी सरकार ने सरेंडर कर दिया है। इसके बाद रविवार को सत्ता सौंपने की पूरी प्रक्रिया चली। तालिबान के नंबर-2 नेता मुल्ला बरादर अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से सत्ता हस्तांतरण के लिए बातचीत करने पहुंचे थे। इससे पहले तालिबान की ओर से कहा गया कि वो शांतिपूर्ण ढंग से बातचीत के जरिए हल चाहते हैं। देश की जनता को डरने की जरूरत है।

 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

CG - हनुमान जन्मोत्सव और बजरंगदल बलोपासना दिवस के उपलक्ष्य में बजरंगियों ने वानरों को कराया फलाहार भोज, विश्व हिंदू परिषद् के मातृशक्तियों ने करवाया सुंदरकांड और महाभंडारा...

25/Apr/2024

CG - हर संभव फाऊंडेशन के द्वारा दक्षिण मुखी संकट मोचन हनुमान मंदिर में शरबत वितरण एवं घट स्थापना प्याऊ घर प्यास भक्त जनों को ठंडा शुद्ध जल प्रदान करने हेतु 5घड़े 5स्टैंड एवं सकोरे का दान किया गया...

25/Apr/2024

CG - रेल्वे स्टेशन, यह रेल नरेन्द्र मोदी सरकार की विफलता का सबसे बड़ा प्रमाण है, जो रेल नहीं चला पाये वे देश को 10 साल तक कैसे चलाये है उसका अनुमान लगाया जा सकता है...

25/Apr/2024

CG - जगदलपुर की निहारिका मोदी को मिली डॉक्टरेट की उपाधि...

25/Apr/2024

CG - कांकेर लोकसभा क्षेत्र के भानुप्रतापपुर मण्डल मे बस्तर जिला भाजपा अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने  किया प्रचार...