Airline Fined: दिव्यांग बच्चे को नहीं दी फ्लाइट में चढ़ने की इजाजत.... एयरलाइंस पर 5 लाख का जुर्माना.... डीजीसीए ने लगाई कड़ी फटकार.... एयरलाइंस ने खराब किया माहौल.... नोटिस भी जारी......

DGCA impose Rs 5 lakh fine on Airline for not allowing boy with special needs on board

 

IndiGo Airline Fined: दिव्यांग बच्चे को फ्लाइट में न चढ़ने देने पर इंडिगो एयरलाइन कंपनी पर पांच लाख का जुर्माना लगाया गया है। डीजीसीए ने एयरलाइन को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया और घटना पर नाराजगी जाहिर की। एविएशन रेग्युलेटर नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने एक दिव्यांग को फ्लाइट में चढ़ने से मना करने के चलते IndiGo एयरलाइंस पर बड़ी कार्रवाई की है। डीजीसीए ने कंपनी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। रांची एयरपोर्ट की घटना है। (IndiGo Ranchi incident: DCGA imposes ₹5 lakh fine on airline for denying boy with special needs to board flight)

खबरें और भी

 

6sxrgo

 

एयरलाइंस कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने कुछ दिन पहले रांची एयरपोर्ट पर एक दिव्यांग को फ्लाइट में चढ़ने से मना कर दिया था। इस पर एविएशन रेग्युलेटर DGCA ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कंपनी पर लाखों रुपये का जुर्माना लगाया है। डीजीसीए ने कंपनी को कड़ी फटकार भी लगाई है। रेग्युलेटर ने कहा- कंपनी का ग्राउंड स्टाफ एक दिव्यांग बच्चे का ठीक से संभाल नहीं सका, उल्टा उसने परिस्थिति को और खराब किया। (IndiGo Fined Rs 5 Lakh For Not Allowing Boy With Special Needs On Board)

 

रेग्युलेटर ने कहा- इस मामले में उन्हें ज्यादा संवेदनशीलता से काम लेना था, जो उस बच्चे के लिए प्रक्रिया को आसान बनाते और उसे शांत करते। कंपनी के कर्मचारी ऐसा नहीं कर सके, उल्टा एक्स्ट्रीम कदम उठाते हुए अंत में यात्री को विमान में चढ़ने से मना कर दिया गया। डीजीसीए ने कहा- विशेष परिस्थितियों में असाधारण कदम उठाने होते हैं, लेकिन कंपनी के कर्मचारी सिविल एविएशन रिक्वायमेंट (रेग्युलेशंस) की भावना और प्रतिबद्धता को नहीं निभा सके और ऐसा करने में विफल रहे। 

 

इसे देखते हुए डीजीसीए ने कंपनी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाने का फैसला किया है। ये जुर्माना संबंधित एयरक्राफ्ट नियमों के प्रावधानों के तहत लगाया गया है। इंडिगो, भारत की सबसे बड़ी एयरलाइंस है। कंपनी की पहचान सस्ती फ्लाइट सेवा और समयबद्धता को लेकर है। 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
24/Apr/2024

Earthquake in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में भूकंप से कांपी धरती,इस जिलें में महसूस किए गए भूकंप के झटके,घरों से बाहर निकले लोग…

24/Apr/2024

CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में CBI को मिली हरी झंडी : सरकार ने सीबीआई को इन धाराओं में राज्‍य की सीमा में कार्यवाही करने की दी अनुमति, अधिसूचना जारी....

24/Apr/2024

CG Board Result 2024 : छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, 10वीं, 12वीं का रिजल्ट घोषित करने माध्यमिक शिक्षा मंडल ने चुनाव आयोग से मांगी इजाजत, इस तारीख को आ सकते हैं नतीजे......

24/Apr/2024

CG Political News : अब इस कांग्रेस ने के खिलाफ कांग्रेस ने की बड़ी कार्रवाई, किया छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित....

24/Apr/2024

CG -शराब घोटाला केस : पूर्व IAS अनिल टुटेजा को नहीं मिली राहत, इतने दिनों के लिए बढ़ी ED रिमांड, जानिए पूरा मामला…..