DGP ने ली IG और SP की बैठक: डीजीपी के सख्त निर्देश , कानून-व्यवस्था दुरस्त रखने घटनाओं पर तत्काल करें कार्रवाई ,एसपी थानों में जाकर करें निरीक्षण….पढ़िये DGP के निर्देश……

 

रायपुर 7 सितंबर। डीजीपी श्री डीएम अवस्थी ने आज यहां पुलिस मुख्यालय में कानून व्यवस्था के विषय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी आईजी एवं एसपी की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को दुरस्त रखने के लिये छोटी-छोटी घटनाओं पर संज्ञान लेने और उन्हें रोकने की जरूरत है। आप सभी को बेसिक पुलिसिंग करने की आवश्यकता है। यदि बेसिक पुलिसिंग पर ध्यान दिया जाए तो बड़ी घटनाओं को आसानी से रोका जा सकता है। आप सभी को अपने सूचना तंत्र को मजबूत करने की जरूरत है। सूचनाएं मिलने पर तत्काल रिस्पॉन्स करिये और अपने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दें। 

 

 

6sxrgo

 

 

 


श्री अवस्थी  ने कहा कि पुलिस असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करे। सभी संप्रदाय के नागरिकों की रक्षा करना पुलिस की जिम्मेदारी है। डीजीपी ने कहा कि सभी एसपी स्वयं थानों का औचक निरीक्षण करें और वहां बैठकर लोगों की शिकायतें भी सुनिये। आपके क्षेत्र में जितने भी आदतन गुंडे- बदमाश हैं उनकी लिस्ट बनाकर सख्त कार्रवाई करें। 

 

 

 


डीजीपी ने निर्देश दिये कि कानून-व्यवस्था मजबूत रखने के लिये लगातार पेट्रोलिंग करिये और संवेदनशील इलाकों में स्वयं निरीक्षण करिये। बेसिक और इंपेक्टफुल पुलिसिंग पर ध्यान देने की आवश्यकता है। जिससे आम नागरिकों के मन में विश्वास और अपराधियों में भय व्याप्त रहे। उन्होंने कहा कि त्यौहारों का सीजन आ रहा है, इसके मद्देनजर विशेष अहतियात बरतने की जरूरत है। महिला, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा करना पुलिस की प्राथमिकता होना चाहिए। उन्होंने कर्तव्य के प्रति लापरवाह थानेदारों पर त्वरित अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिये।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
20/Apr/2024

CG- Boat Accident : महानदी नाव हादसे में अबतक 8 लोगों की मौत, मृतकों के परिजनों को इतने लाख की सहायता देगी छत्तीसगढ़ सरकार, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दिए ये निर्देश....

20/Apr/2024

CG Accident ब्रेकिंग : तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, दर्दनाक हादसे में दो युवकों की हुई मौत, गांव में पसरा मातम.....

20/Apr/2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल में अनेको असंभव काम हुए संभव - विजय शर्मा, अबकी बार 400 पार, फिर एकबार मोदी सरकार ,पूरे देश ने मन बना लिया है कवर्धा भी पीछे नही रहेगा - विजय शर्मा ।

20/Apr/2024

CG Politics : पूर्व विधायक देवव्रत सिंह की पत्नी ने भूपेश बघेल पर लगाए गंभीर आरोप, बोली - जनता को गुमराह कर वोट....

20/Apr/2024

कवर्धा मेडिकल कॉलेज के जल्द शुरू करने के लिए उप मुख्यमंत्री शर्मा ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र, अहर्ता पूरी करने कोविड केयर सेन्टर को 100 बेड अस्पताल में अपग्रेड करने का दिया सुझाव।