धमतरी कलेक्टर श्री एल्मा ने जिला अस्पताल की व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की व कहा- सप्ताह में दो दिन दौरा कर लेंगे निर्देशों पर अमल की जानकारी...

धमतरी कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा ने आज शाम पांच बजे से शाम साढ़े सात बजे तक जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण कर विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सम्पूर्ण अस्पताल परिसर का मुआयना करने हुए आईपीडी एवं ओपीडी वार्ड, ब्लड बैंक, ड्रेसिंग रूम, वेटिंग हाल, लैब, हेल्प डेस्क, प्रसूति कक्ष, पोषण पुनर्वास केन्द्र, एसएनसीयू, स्टाफ एवं चिकित्साधिकारी कक्ष, औषधि वितरण कक्ष सहित महिला व पुरूष वार्डों का निरीक्षण कर भर्ती किए गए मरीजों से चर्चा कर अस्पताल प्रबंधन की टीम को आवश्यक समझाइश दी.....

अस्पताल में मौजूदा व्यवस्था पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर करते हुए सभी व्यवस्थाओं को फौरी तौर पर व्यवस्थित करने के सख्त निर्देश चिकित्साधिकारी को दिए। साथ ही यह भी कहा कि वे सप्ताह में दो दिन दौरा करके दिए गए निर्देशों पर अमल का प्रतिपरीक्षण करेंगे।
कलेक्टर श्री एल्मा ने आज शाम को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करते हुए कहा कि अस्पताल में उपयोग में नहीं आने वाली सामग्री का जल्द से जल्द अपलेखन करें। उन्होंने स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही जिला अस्पताल में आने वाले औसतन मरीजों व उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं के बारे में भी पूछा। इस दौरान उन्होंने कहा कि अस्पताल जैसी अत्यावश्यक सेवाओं के मामले में सदैव गम्भीरता बरतें। उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट एवं आपातकालीन सेवाओं के बारे में भी जानकारी लेकर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की समझाइश चिकित्सकों की टीम को दी। इस पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि जिला अस्पताल में वर्तमान में उपलब्ध 200 बिस्तर में से 85 बिस्तरों में ऑक्सीजनयुक्त बेड हैं, जिनमें से 40 बिस्तर कोविड हॉस्पीटल तथा शेष ऑक्सीजनयुक्त बिस्तर महिला, पुरूष एवं शिशु वार्ड में उपलब्ध हैं। इस दौरान उन्होंने कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर को लेकर सतर्क व मुस्तैद रहने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए।

 

 

6sxrgo



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
19/Apr/2024

CG - Lok Sabha Election 2024 : अब तक के वोटिंग परसेंटेज का आंकड़ा हुआ जारी, इस विधानसभा में पड़े सबसे ज्यादा वोट, देखिए विधानसभा वार कितना प्रतिशत हुआ मतदान.....

19/Apr/2024

CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, पुलिस लाइन की जगह पीजी कॉलेज ग्राउंड में उतरा हेलीकॉप्टर, अधिकारी रहे गायब.....

19/Apr/2024

CG ब्रेकिंग : राजधानी के मशहूर अशोका बिरयानी सेंटर में लगा ताला, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई, पत्रकारों से बदसलूकी पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कही ये बात…..

19/Apr/2024

BREAKING NEWS : इस मशहूर एक्ट्रेस का हुआ एक्सीडेंट, टूटी हाथ की दो हड्डियां, अस्पताल में हुई भर्ती, पति ने केंसिल किया लाइव सेशन.....

19/Apr/2024

CG - 3 की मौत : दिल दहला देने वाली घटना, मां ने दो मासूम बच्चों के साथ लगाई फांसी, फंदे पर लटकी मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस.....