स्पर्म हेराफेरी: डॉक्टर ने किया 'मेडिकल रेप'.... बिना पूछे महिला मरीज को अपने ही स्पर्म से किया प्रेगनेंट.... कारण जान उड़ जाएंगे होश.....


वॉशिंगटन। न्यूयॉर्क के डॉक्टर ने मेडिकल रेप कर दिया। न्यूयॉर्क में रहने वाली एक महिला ने 40 साल बाद एक डॉक्टर पर स्पर्म में हेराफेरी करने का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि वह प्रेगनेंसी में आ रही परेशानियों के इलाज के लिए एक डॉक्टर से मिली थी। जिसके बाद उसने बिना पूछे अपने ही स्पर्म का उपयोग कर महिला को गर्भवती कर दिया। 

 

डीएनए टेस्ट से उठा रहस्य से पर्दा


महिला ने कुछ महीने पहले ही अपनी बड़ी बच्ची रोबर्टा का डीएनए टेस्ट करवाया था। रिपोर्ट में रोबर्टा के पिता का नाम डॉक्टर ग्रीनबर्ग दर्ज है। जिसके बाद महिला ने कोर्ट को बताया कि किसी डॉक्टर के द्वारा ऐसा कृत्य करना न केवल अनैतिक है, बल्कि अवैध और अस्वीकार्य भी है। इससे डॉक्टरों के ऊपर महिलाओं और मरीजों का भरोसा टूटा है।

खबरें और भी

 

6sxrgo

 

अब कोर्ट में महिला ने की अपील

 

महिला ने डीएनए रिपोर्ट के आधार पर दावा किया कि डॉ ग्रीनबर्ग ने अपने ही स्पर्म का उपयोग कर मुझे प्रेगनेंट किया। जिसके बाद बियांका वास ने एक बेटी को जन्म दिया। मैंने तब बच्ची का डीएनए चेक नहीं करवाया क्योंकि उन्होंने मुझे भरोसा दिया था कि डॉक्टर कभी भी अपना स्पर्म डोनेट नहीं करते हैं।

 

40 साल बाद महिला को पता चला

 

बियांका वास नाम की इस महिला ने कोर्ट में जमा किए गए दस्तावेज में बताया कि उसने 1983 में डॉ मॉर्टिन ग्रीनबर्ग से एक स्पर्म डोनर की तलाश के लिए संपर्क किया था। उस समय यह महिला गर्भ न ठहरने की समस्या से परेशान थी। वास ने दावा किया कि डॉ ग्रीनबर्ग ने बिना पूछे अपने ही स्पर्म से मेरा गर्भधारण करा दिया। महिला ने बताया कि उसे 40 साल बाद अब डॉक्टर के इस काम का पता चला है।

 

100 डॉलर की फीस लेकर डॉक्टर ने दिया धोखा

 

इस महिला ने दावा किया कि तब उसने डॉ मॉर्टिन ग्रीनबर्ग से किसी अनजान डोनर से स्पर्म लेकर प्रयोग करने का अनुरोध किया था। इसके लिए डॉक्टर ने तब 100 डॉलर की फीस भी ली थी। मॉर्टिन ग्रीनबर्ग ने बियांका से स्पर्म डोनर के जाति या धर्म को लेकर भी प्राथमिकता पूछी थी। वास ने दावा किया कि मैंने इसे नकारते हुए किसी अनजान डोनर होने की ही शर्त रखी थी। मुझे लगा कि यह डोनर उनके जानपहचान का कोई और या फिर कोई मेडिकल स्टूडेंट होगा।

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
19/Apr/2024

आज का राशिफल: इन राशि के जातकों को शुक्रवार को मिल सकती है अच्छी खबर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन...

18/Apr/2024

भीड़ भाड़ का फायदा उठाकर मंदिर प्रांगण सहित अन्य जगहों पर मंगलसूत्र चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन पेकेटमार चोरों को कोतवाली पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल।

18/Apr/2024

एनएच जुनाडीह में नलचेम्बर बाउंड्री वॉल तोड़ते गढ्ढे में गिरी कार बाल बाल बचे सवार

18/Apr/2024

CG Mahtari Vandan Yojana : महतारियों के लिए Good News, महतारी वंदन योजना को लेकर CM विष्णुदेव ने कही ये बात….

18/Apr/2024

भगवान श्रीराम की भक्ति में डूबे भक्त:उत्साह और आस्था के बीच राम नवमी को निकली बेलरगांव भव्य शोभायात्रा...राम भक्तो की उमड़ी भीड़...जगह-जगह हुआ स्वागत...