नियमित योग करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है योग, आसनों को जीवन में शामिल करें, रहें मादक द्रव्यों से दूर

जगदलपुर 21 जून।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार को शहर के बड़े-बुजुर्ग, बच्चे, युवक-युवतियां बड़े ही उत्साह के साथ घर पर ही रहकर योग करते नजर आये। वहीं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा महारानी अस्पताल के ओपीडी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला नोडल अधिकारी (एनसीडी) के निर्देशानुसार और मार्गदर्शन में "तम्बाकू नियंत्रण के साथ योगा" पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

    कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक प्रज्ञा मण्डावी ने बताया "योग मन, शरीर और आत्मा की एकता को सक्षम बनाता है। योग के विभिन्न रूपों से हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को अलग-अलग तरीकों से लाभ मिलता है। कोरोना काल में योगा का महत्व बढ़ा है। दुनिया भर के योग चिकित्सक अपने नियमित जीवन में योग को प्रोत्साहित करने के लिए लोगों से प्रेरित कर रहे हैं। नियमित योग करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। और मानसिक शांति भी मिलती है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में एक विशेष दिन को मनाने के पीछे का कारण हमारे जीवन में योग को करने के महत्व पर बल देना है।" 

      उन्होंने अनुलोम-विलोम, कपालभाति के महत्व के बारे में विस्तार से बताया- अनुलोम विलोम के दैनिक प्रयोग से दिल की बीमारी से लेकर सांस की बीमारी तक के लिये फायदेमंद साबित होता है। दाहिने तरफ के नथुने से सांस लेने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है वहीं बाईं नथुने से सांस लेने से दिमाग की क्षमता बढ़ जाती है और काफी आराम भी मिलता है। ब्लड प्रेशर में भी गिरावट होती है। कपालभाति में मस्तिष्क का विकास होता है। उसकी क्षमता को बढ़ाता है। 

खबरें और भी

 

6sxrgo

 

        मनोवैज्ञानिक सलाहकार श्री उमाशंकर साहू ने योग की उपयोगिता के बारे में जानकारी देते हुए बताया, “हर दिन केवल आधे घण्टे भी हम योग करें तो बहुत से रोग से दूर रहेंगे। उन्होंने प्राणायाम के लाभ के बारे में जानकारी दी। प्राणायाम का प्रभाव शरीर और दिमाग दोनों पर देखने को मिलता है। इसे करने वाले शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से काफी संतुलित होते हैं। प्राणायाम करने वालों की याददाश्त, एकाग्रता बहुत ज्यादा होती है। उन्होंने बताया योग के साथ-साथ नियमित व्यायाम ध्यान एवं योग आसनों को जीवन में शामिल करने व मादक द्रव्य पदार्थ को उपयोग में ना लाने की भी अपील की। इस दौरान युवा वर्ग को तंबाकू उत्पादों एवं मादक द्रव्य पदार्थों के उपयोग से शरीर पर होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गयी”।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
19/Apr/2024

CG - Lok Sabha Election 2024 : अब तक के वोटिंग परसेंटेज का आंकड़ा हुआ जारी, इस विधानसभा में पड़े सबसे ज्यादा वोट, देखिए विधानसभा वार कितना प्रतिशत हुआ मतदान.....

19/Apr/2024

CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, पुलिस लाइन की जगह पीजी कॉलेज ग्राउंड में उतरा हेलीकॉप्टर, अधिकारी रहे गायब.....

19/Apr/2024

CG ब्रेकिंग : राजधानी के मशहूर अशोका बिरयानी सेंटर में लगा ताला, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई, पत्रकारों से बदसलूकी पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कही ये बात…..

19/Apr/2024

BREAKING NEWS : इस मशहूर एक्ट्रेस का हुआ एक्सीडेंट, टूटी हाथ की दो हड्डियां, अस्पताल में हुई भर्ती, पति ने केंसिल किया लाइव सेशन.....

19/Apr/2024

CG - 3 की मौत : दिल दहला देने वाली घटना, मां ने दो मासूम बच्चों के साथ लगाई फांसी, फंदे पर लटकी मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस.....