प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश स्तरीय महिला प्रकोष्ठ का पुनर्गठन 21 जुलाई को होगा
अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष, सचिव सहित कुल 25 महिला बनेंगे पदाधिकारी
रायपुर
प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी द्वारा समाज की प्रदेश स्तरीय महिला प्रकोष्ठ में 25 महिलाओं को अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष एवं सचिव सहित अन्य पदों की जिम्मेदारी दी जाएगी। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री आर पी भतपहरी ने बताया कि महिला प्रकोष्ठ के प्रबंधकारिणी /कार्यकारिणी में एक अध्यक्ष , चार उपाध्यक्ष ,एक सचिव ,एक कोषाध्यक्ष ,एक मीडिया प्रभारी , एक प्रवक्ता तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में 15 महिलाओं को जिम्मेदारी दी जाएगी।
अध्यक्ष श्री आर पी भतपहरी ने बताया कि प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रबंधकारिणी की बैठक गत 2 जून 2024 में लिए गए निर्णय अनुसार 21 जुलाई को प्रदेश स्तरीय महिला प्रकोष्ठ का पुनर्गठन /मनोनयन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि उपरोक्त पदों के प्रत्याशी होने की पात्रता निर्धारित की गई है ,जिसके अनुसार पहले वह महिला हो एवं संस्था की संरक्षक सदस्य हो या संस्था की आजीवन सदस्य हो या संस्था के साधारण सदस्य हो जिनकी सदस्यता लगातार 3 वर्षों से जीवित हो और आगामी 2 वर्षों के लिए भी जीवित हो। उन्होंने बताया कि संस्था की सदस्यता लेने की एवं कालातीत सदस्यता के नवीनीकरण के लिए अंतिम तिथि 14 जुलाई 2024 को संध्या 5:30 बजे तक निर्धारित की गई है।
श्री भतपहरी ने यह भी बताया कि संस्था की वे महिला सदस्य जिनकी सदस्यता 14 जुलाई 2024 की स्थिति में जीवित अवस्था में हों , वे ही प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश स्तरीय महिला प्रकोष्ठ के प्रबंधकारिणी सदस्यों के पुनर्गठन /मनोनयन प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं । सर्वसम्मति से प्रबंधकारिणी सदस्यों का मनोनयन नहीं होने की दशा में निर्वाचन की प्रक्रिया 21 जुलाई 2024 को ही संपन्न कराई जाएगी तथा निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराए जाने हेतु निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षक भी उसी दिन नियुक्त किए जाएंगे।