बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में यहां हाथियों का आतंक जारी... खेत की रखवाली कर रहे एक अधेड़ को जमीन पर पटक-पटक कर उतारा मौत के घाट... 14 घंटे बाद मिली लाश... इलाके में दहशत का माहौल....

बालोद 26 मई 2021। हाथियों के दल ने अधेड़ को जमीन पर पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। खेत से 300 मीटर दूर ले जाकर खेत की रखवाली कर रहे एक अधेड़ को अपनी चपेट में ले लिया। मामला बालोद जिले के दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र के अरजगुन्ड्रा का है। देवार कुमेटी और आमापारा बालोद निवासी भगवान सिंह कुमेटी दोनों अपने खेत की रखवाली करने रात लगभग 12 बजे घर से निकले। 

 

खेत पहुंचते ही दोनों ने 22 से 24 हाथियों के झुंड को खेत में देखा तो काफी डर गए। जिसके बाद अपनी जान बचाने के लिए दोनों अपने गांव की ओर भागे। जिसके बाद देवार कुमेटी तो सही सलामत घर पहुंच गया, लेकिन दूसरा भाई भगवान सिंह घर नहीं पहुंचा। देखते ही देखते भगवान सिंह के लापता होने की खबर पूरे गांव में फैल गई। 

खबरें और भी

 

6sxrgo

 

गांव के लोग झुंड में भगवान सिंह को तलाशने के लिए निकले। रात भर खोजने पर भी भगवान सिंह का कोई पता नहीं चला। फिर सुबह से खेत की ओर दर्जनों ग्रामीण भगवान सिंह को ढूंढ रहे थे। पूरे दिन ढूंढने के बाद आखिरकार 15 घण्टे बाद खेत से 300 मीटर दूर भगवान सिंह की लाश मिली। मृतक भगवान सिंह आमापारा बालोद का निवासी है।

 

भगवान सिंह अपने चाचा के लड़के देवार कुमेटी के गांव अरजगुन्ड्रा मिलने के लिए गया हुआ था। जहां रुककर वह खेत की रखवाली करने में भाई का सहयोग करता था। बालोद जिले में हाथियों के दल ने एक बार फिर दस्तक दिया है। हाथियों के पहुंचने से लोगों में काफी दहशत का माहौल है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
24/Apr/2024

CG Naxalite ब्रेकिंग : नक्सली कैंप पर पुलिस का धावा, नक्सली कैंप को किया ध्वस्त, बम बनाने का सामान सहित विस्फोटक बरामद.....

24/Apr/2024

CG Train Cancel : रेल यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये ट्रेन 14 दिनों तक रहेगी रद्द, यात्रा करने से पहले जरूर देखें लिस्ट.....

24/Apr/2024

CG Lok Sabha Elections 2024 : आज शाम से थम जाएगा चुनाव प्रचार, छत्तीसगढ़ के इन लोकसभा सीटों पर होगी वोटिंग,नक्सल प्रभावित क्षेत्र में किए गए ये इंतजाम.....

24/Apr/2024

CG - शादी में मचा बवाल : नकली बाल लगाकर दूल्हा पहुंचा शादी रचाने, ऐसे खुली पोल, जमकर हुआ हंगामा, लड़की वालों ने जूते से की खातिरदारी.....

24/Apr/2024

Amit Shah CG Visit : एक बार फिर छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, संभालेंगे चुनाव की कमान, यहां करेंगे सभा को संबोधित.....