बोनस BREAKING: गुड न्यूज... राज्य सरकार ने कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस का किया ऐलान... कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले... मिलेंगे इतने रुपए और एक महीने की सैलरी.....

BONUS BREAKING, Employees GOOD NEWS, State government announced Diwali bonus for employees

 

मुंबई. बोनस फाइनल हो गया है. कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. महाराष्ट्र सरकार ने बेस्ट कर्मचारियों, नगर निगम और शिक्षकों सहित स्वास्थ्य कर्मियों के लिए दिवाली बोनस की घोषणा की. मुंबई नगर निगम के कर्मचारियों, शिक्षकों, बेस्ट के कर्मचारियों को 22,500 रुपये और स्वास्थ्य कर्मियों को दिवाली बोनस के रूप में एक महीने का वेतन दिया जाएगा. मुंबई नगर निगम के 93 हजार कर्मचारियों और बेस्ट के 29 हजार कर्मचारियों सहित शिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियों को फायदा होगा.

खबरें और भी

 

6sxrgo

 

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा की मुंबई नगर निगम के कर्मचारियों ने कोविड की विकट परिस्थिति में बेहतरीन काम किया है. सीएम शिंदे ने कर्मचारियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं इसके साथ ही उन्होंने कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी लोग मुंबईवासियों के लिए तहे दिल से काम करते रहें. सीएम शिंदे ने कहा, नगर निगम के कर्मचारियों ने कोविड-19 की कठिन परिस्थिति में अच्छा काम किया है. 

 

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा की मुंबई में कोविड की स्थिति को नियंत्रण में रखने में डॉक्टरों और सभी कर्मचारियों ने अहम भूमिका निभाई है. जो अच्छा करते हैं उन्हें प्रोत्साहित किया जाना चाहिए. दीपावली बोनस की घोषणा करते हुए शिंदे ने लोगों से रोशनी का त्योहार खुशी से मनाने का आग्रह किया. "मुंबई नगर निगम से संबंधित विकास कार्यों और कर्मचारियों से संबंधित बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा. 

 

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा की सभी को अब पूरे मन से मुंबईकरों के लिए काम करना चाहिए. इंजिनियरों से लेकर सभी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे कड़ी मेहनत करें और नागरिकों की इच्छा के अनुसार शहर में उच्च गुणवत्ता वाली सड़कों और बेहतर बुनियादी ढांचे को सुनिश्चित करें.' दिवाली पर बोनस की घोषणा निकाय चुनाव को लेकर सियासी दांव माना जा रहा है. 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
18/Apr/2024

CG - युद्ध जैसे हालात में छत्तीसगढ़ की महिला CEO रीना बाबा साहेब कंगाले बस्तर में मुस्तैदी से करा रही चुनाव, सुरक्षा के हुए पुख्ता इंतजाम, इतने हजार जवानों के पहरे में कल होगा मतदान.....

18/Apr/2024

CG - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कांग्रेस पर करारा प्रहार : नक्सलियों के खात्मे के लिए पहले  कांग्रेस का खात्मा जरूरी और इसकी शुरुआत बस्तर की जनता 19 अप्रैल को कर रही...

18/Apr/2024

CG - 2 की मौत : राजधानी में मशहूर अशोका बिरयानी सेंटर के दो कर्मचारी की मौत, संदिग्ध मौत को लेकर जांच में जुटी पुलिस, इलाके में फैली सनसनी.....

18/Apr/2024

CG- शिक्षक सहित 2 के मिले शव : निलंबित शिक्षक का दुकान के पास, तो दूसरा घर की बड़ी में मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप, हत्या या फिर.....जांच में जुटी पुलिस....

18/Apr/2024

CG ब्रेकिंग : लोकसभा चुनाव से ठीक पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व विधायक व प्रदेश प्रवक्ता ने बदला पाला, भाजपा में होंगे शामिल.....