आज सरकारी कामकाज रहा ठप : साढ़े 4 लाख से कर्मचारी रहे हड़ताल पर,पूरे दिन चला धरना-प्रदर्शन, महंगाई भत्ता सहित कई मांगों को लेकर कर्मचारी, अधिकारी रहे हड़ताल पर…अब अनिश्चित कालीन तालाबंदी की दी चेतावनी……….

 

डेस्क :छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले प्रदेश के तमाम सरकारी कर्मचारियों ने शुक्रवार को अपना कामकाज बंद कर दिया। एक दिवसीय हड़ताल पर जाने की वजह से किसी भी सरकारी डिपार्टमेंट में कोई काम नहीं हो सका। छत्तीसगढ़ के मंत्रालय में भी किसी डिपार्टमेंट में कर्मचारी काम करने नहीं पहुंचे। कलेक्टोरेट, पर्यटन विभाग, शिक्षा विभाग के कई कर्मचारियों का दल बाइक रैली निकालकर रायपुर के धरना स्थल पर पहुंचा। यहां कर्मचारियों ने दिन भर सभी बड़ी संख्या में जमा होकर धरना दिया।

 

 

6sxrgo

 


 

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने बताया कि एक दिवसीय अवकाश लेकर हम विरोध कर रहे हैं। प्रदेश के कर्मचारी महंगाई भत्ते की मांग पर आवाज बुलंद कर रहे हैं। सभी कर्मचारी चाहते हैं कि बढ़ती महंगाई के साथ उन्हें महंगाई भत्ता भी नई तरह से दिया जाए। कर्मचारी 28% महंगाई भत्ते की मांग कर रहे हैं।

 


 

कर्मचारी नेता विजय झा ने बताया कि रायपुर के धरना स्थल पर आकर यूनिवर्सिटी और निगम के कर्मचारी संगठनों ने हमें अपना समर्थन दिया है। पूरे दिन पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी और रायपुर के नगर निगम में भी काम-काज बंद रहा। इस तरह से हम अपने इस आंदोलन को 100% सफल मान रहे हैं, क्योंकि शत प्रतिशत सरकारी कर्मचारी तो आंदोलन पर रहे ही, विश्वविद्यालय और रायपुर निगम के कर्मचारियों ने भी अपना समर्थन देकर आंदोलन को कामयाब किया।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
19/Apr/2024

CG:संभागायुक्त दुर्ग सत्यनारायण राठौर ने आज देर रात्रि ज़िला मुख्यालय स्थित मंडी परिसर पहुँच कर मतगणना की तैयारियों का जायज़ा लिया.. इस दौरान बेमेतरा कलेक्टर, एसपी रहे उपस्थित

19/Apr/2024

Maruti Suzuki Arena: मारुति सुजुकी एरिना की कारों पर ईयर एंड ऑफर्स में हजारों रुपये की छूट, वैगन से लेकर डिजायर तक पर लाभ...

19/Apr/2024

CG Train Cancelled : बढ़ती गर्मी में रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये 27 ट्रेनें कैंसिल, यात्रा करने से पहले जरूर देखें लिस्ट.....

19/Apr/2024

Salary Increment : कर्मचारियों के लिए Good News मिलेगा वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ, जल्द खाते में आएगी मोटी राशि….

19/Apr/2024

Bride Groom Video: दूल्हा करता रह गया बुलेट की जिद, बारात के सामने ही दुल्हन कोई और लेकर हुआ फरार- देखें वीडियो...