Employees Regularization : कर्मचारियों को मिलेगा नियमितीकरण का लाभ, विभाग ने मांगी जानकारी…

Employees Regularization : कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें नियमितीकरण का लाभ दिया जाएगा। जल्द इसके लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं अक्टूबर महीने के शुरुआत में इसके लिए आदेश जारी किए जा सकते हैं।(Employees Regularization)

हिमाचल सरकार द्वारा योजना में हुए बदलाव के बाद शिक्षा विभाग में 2 साल के नियमित अनुबंध कार्यकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों को रेगुलर किया जाएगा। इसके लिए जेओए आईटी और क्लर्क के नियमितीकरण के डिटेल की मांग की गई है। हालांकि इनके नियमितीकरण के लिए इन्हें 2 साल का नियमित अनुबंध कार्यकाल पूरा करना अनिवार्य होगा।(Employees Regularization)

 

उपनिदेशकों को पत्र जारी

उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा सभी जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी किया गया है। वहीं कर्मचारियों के प्रमाण पत्र सहित विस्तृत डिटेल की मांग की गई है। 30 सितंबर तक 2 साल का अनुबंध कार्यकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों को ही रेगुलर किया जाएगा। इनमें जेओए आईटी और क्लर्क शामिल रहेंगे।(Employees Regularization)

 

उच्च न्यायालय निदेशक अमरजीत शर्मा द्वारा उपनिदेशकों को आदेश जारी होने के बाद एक बार फिर से प्रक्रिया में तेजी की उम्मीद की जा रही है। इसके लिए परफॉर्म A और B जारी किया गया है। निदेशालय द्वारा जारी किए गए परफॉर्म के आधार पर जानकारी निदेशालय को भेजी जाएगी। निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि JOA आईटी और क्लर्क के संबंध में जानकारी निदेशालय को अलग-अलग भेजनी है।यदि किसी जिला में कोई भी कर्मचारी रेगुलर होने के लिए योग्यता पूरी नहीं करता है तो उसे जिले के उपनिदेशकों को भी इसकी जानकारी निदेशालय को देनी अनिवार्य होगी।(Employees Regularization)

 

डेली वेज सर्विस पूरी करने वाले कर्मचारियों को भी नियमितीकरण का लाभ

इसके साथ ही शिक्षा विभाग द्वारा 4 साल की डेली वेजेस सर्विस पूरी करने वाले कर्मचारियों को भी नियमितीकरण का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए भी डाटा की मांग की गई है। 4 साल की डेली वेजेस सर्विस पूरा करने वाले JOA आईटी और क्लार्क भी रेगुलर होंगे। निदेशालय द्वारा सभी जिला उपनिदेशकों को विस्तृत डिटेल की मांग करते हुए इनके डिटेल्स जल्द से जल्द निदेशालय भेजना के निर्देश दिए गए हैं।

4 वर्ष की सेवा पूरा करने वाले कर्मचारियों के लिए यह दस्तावेज

जेओए आईटी और क्लर्क के वैसे कर्मचारी, जिन्होंने 4 साल की डेली वेजेस सर्विस पुरी की होगी और सितंबर तक जिनके 4 वर्ष का नियमित सेवा का कार्यकाल पूरा किया गया हैं। उसे ही नियमितीकरण का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए

  • जन्म प्रमाण पत्र,
  • शैक्षणिक योग्यता,
  • प्रमाण पत्र,
  • हिमाचल के बोनाफाइड प्रमाण पत्र,
  • मेडिकल प्रमाण पत्र के अलावा
  • अन्य जानकारी निदेशालय भेजी जाएगी।

दो वर्ष का अनुबंध पूरा करने वाले कर्मचारियों के लिए यह दस्तावेज

जबकि दो वर्ष का अनुबंध पूरा करने वाले कर्मचारियों के लिए यह दस्तावेज आवश्यक होंगे।

  • नियुक्ति पत्र की कॉपी के साथ ही
  • मैट्रिक और अन्य योग्यता प्रमाण पत्र की कॉपी
  • बोनाफाइड प्रमाण पत्र
  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • वर्क और कंडक्ट सर्टिफिकेट
  • जाति प्रमाण पत्र 2 वर्ष का अनुबंध काल
  • और मेडिकल फिटनेस उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।(Employees Regularization) 

 

6sxrgo


IMG-2115
RO Number : 12652/13

IMG-2095
IMG-2094
IMG-2093

20230824-112840

57fc79d2-2c0d-41ba-844b-386395bc4e36


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
21/Sep/2023

IMD Alert : 27 सितंबर तक 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी,मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी…

21/Sep/2023

CG NEWS : कुदरत का करिश्मा,निजी अस्पताल के सोनोग्राफी रिपोर्ट में बताया था जुड़वा,महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म,जच्चा-बच्चा सभी सुरक्षित, परिजनों में खुशी की लहर…

21/Sep/2023

School Holiday : स्कूली छात्रों के लिए Good News, अवकाश की घोषणा, आदेश जारी, बंद रहेंगे स्कूल…

21/Sep/2023

CG ACCIDENT ब्रेकिंग : CMO की कार हुई सड़क हादसे की शिकार, कार से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, उड़े परखच्चे, युवक गंभीर रूप से घायल....

21/Sep/2023

Priyanka Gandhi Visit CG : प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ की महिलाओं के साथ किया सुवा नाच, देखें वीडियो....