एक्ट्रेस का बॉडीगार्ड गिरफ्तार: कंगना रनौत का पर्सनल बॉडीगार्ड अरेस्ट.... रेप और चीटिंग मामले में दर्ज हुई थी FIR.... ब्यूटीशियन ने लगाया रेप का आरोप.....

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के पर्सनल बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हेगड़े को कर्नाटक में उसके गांव से गिरफ्तार किया गया है। कुमार हेगड़े पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर रेप करने और धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए हैं। महिला ने आरोप लगाए हैं कि कुमार हेगड़े ने उससे 50 हजार रुपये भी लिए थे जो वापस नहीं किए हैं। 30 साल की एक ब्यूटीशियन महिला ने बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े पर आरोप लगाया है कि उन्होंने शादी का झांसा देकर उनका रेप किया है।

 

मुंबई पुलिस की एक टीम ने शनिवार को कुमार हेगड़े को मांड्या के हेगडाहल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।' कुमार हेगड़े आरोप लगाने वाली महिला के संपर्क में नहीं था जिसके बाद उसने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। एफआईआर के अनुसार, पीड़िता पिछले साल जून में एक फिल्म शूटिंग के दौरान कुमार हेगड़े से मिली थी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि कुमार हेगड़े ने यह कहते हुए 50 हजार रुपये उधार लिए कि उसकी मां की तबीयत खराब है और उसे अपने होमटाउन जाना है। तब से वह उसके संपर्क में नहीं है।

 

6sxrgo

 


शारीरिक संबंध के लिए बनाया था दबाव

 

महिला ने कहा कि उसने शारीरिक संबंध से इनकार किया था लेकिन आरोपी ने उस पर दबाव डाला था। यही नहीं हेगड़े पर आरोप है कि उसने मां की तबीयत खराब होने की बात कहकर 50 हजार रुपये मांगे थे क्योंकि उसे अपने घर जाना था। उसके बाद से वह उसके संपर्क में नहीं था। 

 

शादी का किया था वादा

 

महिला का कहना है कि पिछले साल जून में कुमार हेगड़े ने शादी का वादा किया था और दोनों रिलेशनशिप में आ गए। एफआईआर के मुताबिक, आरोपी ने पीड़िता से शादी का वादा किया और उसने लिव इन रिलेशनशिप में रहने की सलाह दी। जिस पर महिला राजी हो गई। वो पिछले आठ साल से एक दूसरे को जानते थे। 

 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

CG- दुल्हन की मौत : शादी के एक दिन बाद दुल्हन की मिली लाश, कमरे में फंदे से लटकता मिला शव, आत्महत्या या फिर.....जांच में जुटी पुलिस....

25/Apr/2024

जब समर्थ गुरु के दिए नामदान के अनुसार करोगे तो धार्मिक किताबों में लिखी हुई सारी चीजें दिखने सुनाई देने लगेंगी...

25/Apr/2024

CG High court ब्रेकिंग : ये होंगे छत्तीसगढ़ के स्थायी जज, जस्टिस सचिन सिंह राजपूत और राधाकिशन अग्रवाल को इतने साल एडिशनल जज के रूप में कार्य करने के निर्देश......

25/Apr/2024

लोकसभा निर्वाचन 2024:मतदान कराने मतदान दल मतदान केन्द्रों के लिए हुए रवाना...मतदान 26 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक

25/Apr/2024

RAIPUR NEWS : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले को मिली मतदाता पर्ची