*बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता हेतु परीक्षा का आयोजन 27 जून को...*

 

भैयाथान संदीप दुबे 

 

 

6sxrgo

सूरजपुर/25 जून 2021/  प्रशिक्षित मितानीन से स्वास्थ्य संयोजक महिला, बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला के पद पर भर्ती हेतु परीक्षा का आयोजन 27 जून को 2021 शा. कन्या उ.मा.वि. केतका रोड सूरजपुर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक आयोजित की गई है। अभ्यार्थी उक्त दिवस को परीक्षा कक्ष में उपस्थित पत्र के साथ 1 घंटा पूर्व उपस्थित होने कहा गया है। साथ में काला, नीला डाट पेन, वर्तमान रंगीन 2 पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड, पेनकार्ड कार्ड, वोटर आईडी, ड्राईविंग लाइसेंस के साथ परीक्षा कक्ष  में उपस्थित होये। इसके अतिरिक्त अन्य कोई सामग्री परीक्षा कक्ष में लाना प्रतिबंधित होगा। प्रवेश पत्र के लिए जिले के वेबसाईट से डाउनलोड कर सकते है।

 

समाचार क्रमांक/1585 अजीत/2021/

     

जिला खनिज संस्थान में लेखापाल, सहा. ग्रेड 03 एवं भृत्य के पद पर आवेदन आमंत्रित

 

सूरजपुर/25 जून 2021/  छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास के अंतर्गत जिला कार्यालय सूरजपुर में लेखापाल, सहा. ग्रेड 03 एवं भृत्य के पद पर नियुक्ति हेतु संविदा भर्ती, प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र जिला पंचायत सूरजपुर में 11 जुलाई को कार्यालयीन समय पर केवल स्पीड पोस्ट, पंजीकृत डाक के माध्यम से स्वीकार किया जायेगा। विस्तृत जानकारी के लिए जिले के वेबसाईट का अवलोकन कर सकते है। 

 

समाचार क्रमांक/1586 अजीत/2021/

     

आरबीसी 6(4) के तहत 12 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

 

सूरजपुर/25 जून 2021/  न्यायालय कलेक्टर आदेश से प्राप्त जानकारी अनुसार कि मृतक रंगलाल आ. ज्ञान सिंह जाति गोड़ निवासी ग्राम देवीपुर, तहसील सूरजपुर की मृत्यु 13 जून 2021 को खदान में मिट्टी धसने के कारण होने से मृतक के निकटतम पत्नि सुनीता को, मृितका सीता पति रामसाय जाति रजवार निवासी ग्राम उंचडीह, तहसील सूरजपुर की मृत्यु 07 जून 2021 को नदी के पानी में डूबने के मृत्यु कारण होने से मृतिका के निकटतम पिता रामसाय को एवं मृितका कविता आ. गंगाराम जाति रजवार निवासी ग्राम पचिरा, तहसील सूरजपुर की मृत्यु 07 जून 2021 को नदी के पानी में डूबने के मृत्यु कारण होने से मृतिका के निकटतम पिता गंगाराम को क्रमश 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया गया है। यह राशि प्राकृतिक आपदा राहत के अन्तर्गत वर्ष 2021-22 में आबंटन की प्रत्याशा में विकलनीय होगा।

 

समाचार क्रमांक/1587 अजीत/2021/

 

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अधिकारी कर्मचारियों ने जिला जीवनदीप समिति में 1 लाख 51 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की

 

कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने की आभार व्यक्त

 

सूरजपुर/25 जून 2021/  आज जीवनदीप समिति जिला अस्पताल सूरजपुर को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के समस्त अधिकारी, कर्मचारी के सहयोग से कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना श्री सोहन चंद्र ने जिला प्रशासन को कोरोना के तीसरी लहर की संभावनाओ के मद्देनजर आवश्यक तैयारी हेतु कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह को 1 लाख 51 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। 

 

कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने सभी विभागों से यह अपील की थी कि वे कोविड-19 महामारी से लड़ने हेतु स्वेच्छा से सहयोग के लिए आगे आए। इसी के संदर्भ में आज प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारी कर्मचारियों ने कोरोना काल में भी लोगों की आगमन हेतु सड़कों का निर्माण निर्माण करते हुए लोगों की चिकित्सीय सुविधा हेतु  अधिकारी-कर्मचारियो ने सहयोग का हाथ बढ़ाते हुए यह राशि प्रदान की है। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस पुनित कार्य के लिए आभार व्यक्त किया है।

 

समाचार क्रमांक/1588 अजीत/2021/ फोटो 05

 

जिला उद्योग संघ ने जिला जीवनदीप समिति में 1 लाख 65 हजार 9 सौ रुपये की सहयोग राशि प्रदान की

 

कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने की आभार व्यक्त

 

सूरजपुर/25 जून 2021/ आज जीवनदीप समिति जिला अस्पताल सूरजपुर को जिला उद्योग संघ सूरजुपर द्वारा कोविड-19 के लिए 1 लाख 65 हजार 9 सौ की राशि जिला प्रशासन कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह को सहयोग राशि प्रदान की। 

 

कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने सभी विभागों से यह अपील की थी कि वे कोविड-19 महामारी से लड़ने हेतु स्वेच्छा से सहयोग के लिए आगे आए। इस दौरान  आज लद्यु उद्योग संघ अध्यक्ष कलवंत गोयल, उद्योगपति श्री सुचेन जैन, श्री रितेश अग्रवाल, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक श्रीमती टी. तिग्गा, प्रबंधक श्री अवधेश कुशवाहा उपस्थित थे।

कलेक्टर ने जिला उद्योग संघ एवं अधिकारियो को इस पुनित कार्य के लिए आभार व्यक्त किया है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
29/Mar/2024

CG ब्रेकिंग : राजधानी के कोर्ट से फरार हुआ कैदी.. लॉकअप से कोर्ट ले जानें के दौरान दिया पुलिस को चकमा, SSP ने 2 कांस्टेबल को किया सस्पेंड......

29/Mar/2024

CG NAXALITE NEWS : चुनाव ने पहले नक्सलियों ने मचाया उत्पाद, ग्रामीण की हत्या, दहशत का माहौल

29/Mar/2024

CG - रेत माफियाओं पर सख्त हुई सरकार,रेत माफियाओं के ठिकानों पर छापा,खनिज विभाग ने बड़े पैमाने में ट्रैक्टर सहित अवैध रेत को किया जब्त.....

29/Mar/2024

CG Politics : क्या कट सकती है कांग्रेस के इस लोकसभा के प्रत्याशी की टिकट?...अनशन पर बैठे कांग्रेसी नेता को मिला ये बड़ा आश्वासन.....

29/Mar/2024

PPF Interest Rates: PPF और सुकन्‍या समृद्ध‍ि योजना पर आया बड़ा अपडेट...