CG- चुनाव में चाकूबाजी: रिजल्ट जारी होने के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट, भारी बवाल, नेता को चाकू घोंपा, गंभीर अवस्था में अस्पताल में कराया गया भर्ती, घटना के बाद हड़कंप......

fight between the two sides, leader was stabbed, admitted to the hospital in critical condition

 

बलौदाबाजार। दो पक्षों के बीच बड़ा हंगामा हुआ। जमकर बवाल हुआ। जनपद अध्यक्ष चुनाव में चाकूबाजी हुई। रिजल्ट जारी होने के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। बलौदाबाजार के कसडोल का मामला है। घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है। गंभीर अवस्था में नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप लगाया गया है की चाकू मारने संबंधी घटना थाना कसडोल परिसर के अंदर घटित हुई है। वहीं पुलिस का कहना है की थाना परिसर अंदर किसी भी प्रकार की चाकू मारने की घटना घटित नहीं हुई है। 

 

6sxrgo

 

कल दिनांक 23.11.2022 को कसडोल में जनपद पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेश की तरफ से सिद्धार्थ मिश्रा एवं बीजेपी से ईश्वर पटेल चुनाव लड़ रहे थे, जिसमें कांग्रेस के सिद्धार्थ मिश्रा जीत गए हैं। योगेश बंजारे ईश्वर पटेल के सपोर्ट में था। कांग्रेस पार्टी के जीतने के बाद से ही दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं में नोकझोंक बना हुआ था और आपस में लड़ाई-झगड़ा भी हुआ था, जिसमें पुलिस पार्टी द्वारा तत्काल सुरक्षात्मक कार्यवाही करते हुए एवं समझाइश देते हुए लड़ाई झगड़ा को छुड़वाया गया था।

 

रात्रि करीब 08:30 योगेश बंजारे कसडोल से घूमते हुए नगर पंचायत के सामने से निकल रहा था। सामने भीड़भाड़ थी, गाड़ी नहीं निकल पा रहा था तो रुक कर देखा, तो विमल अजय, राजू जायसवाल, विशाल साहू एवं अन्य 08-10 लोग खड़े थे, जो योगेश बंजारे को देखकर मां बहन की गालियां देते हुए चाकू दिखाकर मारपीट किए हैं, जिसमें योगेश बंजारे को चाकू लगा है। उसके बाद योगेश बंजारे की पार्टी थाने में रिपोर्ट लिखाने आए थे। उस समय भी थाने के गेट के पास दोनों पार्टी के बीच लड़ाई झगड़ा हुआ था, जिस पर थाना कसडोल में धारा 294,323,506,324, 147,148,149 भादवि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान विशाल साहू, विमल अजय, अनिल घृतलहरें को गिरफ्तार किया गया है, बाकी आरोपियों की पता तलाश किया जा रहा है।


8f337f36-98f0-45e6-a99b-17408eed396f
f307d086-cddd-4770-9e4e-3e993687f61a

57fc79d2-2c0d-41ba-844b-386395bc4e36


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
30/Nov/2023

Navodaya Vidyalaya Vacancy 2023 : क्लर्क, चपरासी, ऑपरेटर सहित विभिन्न पदों पर निकली बम्पर भर्ती 8वीं 10वीं पास करे आवेदन...

01/Dec/2023

आज का राशिफल: इन राशि वालों के लिए महीने का पहला दिन रहेगा शुभ... जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन.....

30/Nov/2023

Benefits of eating dry fruits for kids : सर्दियों में बच्चों को इन तरीकों से ड्राई फ्रूट्स खिलाने पर मिलेंगे गजब के फायदे, आइए जाने इसके बारे में...

30/Nov/2023

आ गया सस्ता OnePlus का सबसे पॅापुलर 5G स्मार्टफोन, इतना डिस्काउंट देख लोगों ने मचाई लूट....

30/Nov/2023

CG Train Cancelled : यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने फिर रद्द की ये ट्रेनें, घर से निकलने से पहले जरूर देखें ये लिस्ट....