CM पर FIR :- मुख्यमंत्री,IG,DIG समेत 7 लोगों पर FIR हुआ दर्ज ….CM पर हत्या के प्रयास का आरोप… पुलिस ने पहले भेजा था सभी को समन,इस मामले में कार्रवाई……..

गुवाहाटी 31 जुलाई 2021। मिजोरम में हुई हिंसा मामले में मुख्यमंत्री और आईजी समेत छह अफसरों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। ये मामला मिजोरम की पुलिस ने दर्ज किया है। मिजोरम में असम के सीएम और राज्‍य के छह वरिष्‍ठ अफसरों के खिलाफ हत्‍या का प्रयास और आपराधिक साजिश समेत दूसरी धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। यह एफआईआर शुक्रवार को कोलासिब जिले में दर्ज की गई। इससे दोनों राज्‍यों के बीच पहले से चल रहा सीमा विवाद और गहरा गया है। इसमें अब तक सात लोगों की जान जा चुकी है।

 

कोलासिब के वेरेंगटे पुलिस स्‍टेशन के इंस्‍पेक्‍टर एच ललछाविमाविया ने असम के सीएम हिमंता बिस्‍वा शर्मा, असम के आईजी अनुराग अग्रवाल, डीआईजी दिवोज्‍योति मुखर्जी, कछार के डीसी कीर्ति जल्‍ली, कछार के पूर्व एसपी वैभव चंद्रकांत निंबालकर, फॉरेस्‍ट ऑफिसर सन्‍नीदेव चौधरी, ढोलाई पुलिस स्‍टेशन इंचार्ज सहाबुद्दीन और असम पुलिस के 200 अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीएम समेत सभी को 1 अगस्‍त को पुलिस स्‍टेशन में हाजिर होने को कहा गया है।

 

6sxrgo

 

इससे पहले असम पुलिस भी मिजोरम के छह अधिकारियों को समन भेज चुकी है। इन सभी से 2 अगस्‍त को ढोलाई पुलिस स्‍टेशन में हाजिर होने को कहा है। मिजोरम पुलिस ने 26 जुलाई को असम के अधिकारियों की टीम पर फा‍यरिंग कर दी थी जिसमे असम के पांच पुलिसकर्मियों और एक नागरिक की जान चली गई थी। एसपी समेत 50 से ज्‍यादा लोग घायल हो गए थे। इस झड़प के बाद दोनों राज्‍यों की सीमा पर केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

राजनादगांव लोकसभा : कांग्रेस पार्टी का पैसा जप्‍त ! बांटने लाये थे रकम, दुर्ग निवासी से पुलिस कर रही पूछताछ.....

25/Apr/2024

CG-छुट्टी ब्रेकिंग : सार्वजनिक व समान्य अवकाश घोषित,जानिए कल कहां-कहां रहेगी छुट्टी...

25/Apr/2024

CG - थाना प्रभारी-ASI सस्पेंड : दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई…थाना प्रभारी और ASI को किया गया सस्पेंड...ये है गंभीर आरोप….

25/Apr/2024

CG - Mahadev App : चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर और सुनील दम्मानी की EOW को मिली रिमांड, पूछताछ में खुल सकते हैं कई बड़े राज.....

25/Apr/2024

CG Politics : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कह दी ये बड़ी बात, बोले - भूपेश को वोट देना मतलब.....