CG ब्रेकिंग :- पिकनिक की मस्ती में भूले कोरोना गाइडलाइन.. जंगल के रास्ते महिलाओं और बच्चों के साथ झरने में नहाने पहुंचे पर्यटक.. पुलिस आई, तो मची भगदड़….फिर जो हुआ पढ़े…..

दंतेवाड़ा– कोरोना संक्रमण के मामले कम हो गए हैं, लेकिन लोगों की लापरवाही बढ़ती जा रही है। दंतेवाड़ा में पर्यटक पिकनिक मनाने पहुंच गए। हनुमान टेकरी के पास कुदरती झरना है। वहां महिलाओं और बच्चों के साथ तमाम पर्यटक नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस पहुंच गई तो भगदड़ मच गई। इसके बाद बचेली थाना पुलिस ने 20 से ज्यादा लोगों पर चलानी कार्रवाई की। खास बात यह है कि सड़क पर चेकपोस्ट है। ऐसे में बचने के लिए पर्यटक जंगल के रास्ते वहां पहुंचे थे।

हनुमान टेकरी पर प्राकृतिक झरना है। यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पिकनिक मनाने के लिए पहुंच गए। जबकि कोरोना के चलते सभी स्पॉट बंद हैं और धारा-144 लागू है। इसकी सूचना पुलिस को लगी तो वह भी पहुंच गई। वहां बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरूष और बच्चे झरने में नहा रहे थे। पुलिस को देखते ही भगदड़ मच गई। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर पर्यटकों को पकड़ लिया और 20 लोगों से 10 हजार से ज्यादा का जुर्माना वसूला गया। वहीं 20 बच्चों के परिजनों को बुलाकर समझाइश भी दी गई।

जंगल के रास्ते में भी निगरानी रखेगी पुलिस

खबरें और भी

 

6sxrgo

किरंदुल SDOP देवांश रौठार ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सबसे बड़ा खतरा बच्चों पर बताया जा रहा है। इसके बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। इसे देखते हुए टीम को 24 घंटे मुस्तैद रहने के लिए कहा गया है। मुख्य मार्ग में पुलिस का चेक पोस्ट है। जहां आने-जाने वाले लोगों की जांच होती है। यही वजह है कि पर्यटक बचेली पुराना मार्केट के पीछे से जंगल के रास्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसे देखते हुए अब वहां भी निगरानी रखी जाएगी।

सप्ताह में सैकड़ों लोग पहुंचे पिकनिक मनाने
बैलाड़िया की खूबसूरत वादियों के बीच हनुमान टेकरी स्थित है। इससे कुछ ही दूरी पर पहाड़ियों के बीच से एक छोटा सा कुदरती झरना निकलता है। यहां की खूबसूरती मन को लुभाने वाली होती है। यही वजह है कि जिला अनलॉक होते ही पिछले सप्ताह भर में लगभग 1 हजार से अधिक पर्यटक इस इलाके का आनंद लेने और पिकनिक मनाने पहुंचे हैं। यहां पहुंचने के लिए पर्यटक मुख्य मार्ग की बजाए जंगल के रास्तों का इस्तेमाल करते हैं।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

राजनादगांव लोकसभा : कांग्रेस पार्टी का पैसा जप्‍त ! बांटने लाये थे रकम, दुर्ग निवासी से पुलिस कर रही पूछताछ.....

25/Apr/2024

CG-छुट्टी ब्रेकिंग : सार्वजनिक व समान्य अवकाश घोषित,जानिए कल कहां-कहां रहेगी छुट्टी...

25/Apr/2024

CG - थाना प्रभारी-ASI सस्पेंड : दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई…थाना प्रभारी और ASI को किया गया सस्पेंड...ये है गंभीर आरोप….

25/Apr/2024

CG - Mahadev App : चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर और सुनील दम्मानी की EOW को मिली रिमांड, पूछताछ में खुल सकते हैं कई बड़े राज.....

25/Apr/2024

CG Politics : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कह दी ये बड़ी बात, बोले - भूपेश को वोट देना मतलब.....