पूर्व मंत्री का निधन CG ब्रेकिंग: कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री का निधन.... निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज.... कोरोना की वजह से अस्पताल में कराये गये थे भर्ती… क्षेत्र में शोक की लहर... विधायक बेटे ने कहा ये.....

रायगढ़। रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक के पिता व पूर्व रायगढ़ विधायक व पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. शक्राजीत नायक का निधन हो गया है। वे रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। जिनकी आज सुबह 9:40 पर निधन हो गया। आज हार्ट अटैक से निधन हो गया है। वह 78 वर्ष के थे। पूर्व सिंचाई मंत्री शक्राजीत नायक का दोपहर 3 बजे पैतृक गांव नावापाली में अंतिम संस्कार होगा। निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

 


बालाजी अस्पताल प्रबंधन ने पूर्व मंत्री के हार्ट अटैक से निधन की पुष्टि की है। बता दें कि शक्राजीत नायक अजीत जोगी शासन काल में सिंचाई मंत्री थे। विधायक प्रकाश नायक ने बताया कि उनके पिता शक्राजीत नायक एक माह पूर्व कोरोना संक्रमित हुए थे। इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए राजधानी के बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें वेटिलेटर पर रखा गया था। ठीक होने के बाद वेटिंलेटर हटा लिया गया था। उन्होंने कोरोना को भी मात दे दी थी। आज हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया। 

 

6sxrgo

 

डॉ नायक कोरोना से जंग जीत चुके थे लेकिन उनकी हालत स्थिर नहीं थी। पिछले एक महीने से हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। वे रिकवर नहीं कर पा रहे थे। परिजनों के मुताबिक उनका ब्लड प्रेशर स्थिर नहीं हो पा रहा था। शक्राजीत नायक 2001 से 2003 तक अजीत जोगी की कैबिनेट में सिंचाई मंत्री थे।

 

मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री डॉ. शक्राजीत नायक के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व सिंचाई मंत्री और वरिष्ठ नेता डॉ. शक्राजीत नायक के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने डॉ. नायक के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए, ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिवारजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है। डॉ. शक्राजीत नायक का रायपुर के एक निजी अस्पताल में दुखद निधन हो गया। वे रायगढ़ के विधायक प्रकाश नायक के पिता थे।


एक स्थानीय ने कहा की "हमारे बीच नही रहे रायगढ़ के पूर्व सिचाई मंत्री डॉ शक्राजीत नायक....पूर्व सिंचाई मंत्री एवं विधायक प्रकाश नायक के पिता डॉ शक्राजीत नायक का आज रायपुर के एक निजी अस्पताल मे निधन हो गया। जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

CG - जवान की मौत BREAKING : एक्सीडेंटल फायर में DRG जवान की मौत, एक जवान की हालत गंभीर, नक्सल गश्त सर्चिंग के दौरान ऐसे हुए हादसे के शिकार.....

25/Apr/2024

Lok Sabha Chunav 2024: 'वन ईयर, वन पीएम फॉर्मूला..' क्या है पीएम मोदी के इस तंज के मायने

25/Apr/2024

CG - 10 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड : 10 अधिकारी-कर्मचारियों पर गिरी गाज, इस मामले में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने 10 अधिकारी-कर्मचारियों को किया निलंबित…..

25/Apr/2024

RAIPUR NEWS : रिश्वतखोर बाबू पर कलेक्टर पर कलेक्टर ने की बड़ी कार्यवाई

26/Apr/2024

आज का राशिफल: इन राशि के जातकों को शुक्रवार को मिल सकती है अच्छी खबर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन...