पूर्व केंद्रीय मंत्री का निधन:-गांधी परिवार के करीबी रहे , राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता का निधन…CM भूपेश ने जताया दुख……..

 

नया भारत डेस्क : पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस (Oscar Fernandes) का निधन हो गया है. कर्नाटक (Karnataka) के मंगलुरु में ऑस्कर फर्नांडिस ने अंतिम सांस ली. अस्पताल की ओर से इसकी पुष्टि कर दी गई है, जल्द ही बयान भी जारी किया जाएगा. 

 

 

6sxrgo

80 साल के ऑस्कर फर्नांडिस लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे और कुछ हफ्तों से उन्हें मंगलुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसी साल योग करते हुए उन्हें चोट भी लग गई थी, इसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी. 

 

 

CM भूपेश ने ट्वीट कर कहा-

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नांडिस जी के निधन का दुखद समाचार मिला।

 

वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

 

उनका जाना कांग्रेस परिवार के एक महत्वपूर्ण सदस्य की क्षति तो है ही, साथ ही देश की राजनैतिक क्षति भी है।

 

ईश्वर उनके परिवार को संबल दें। ॐ शांति:

 

 

 

गांधी परिवार के करीबी थे ऑस्कर फर्नांडिस

 

 

ऑस्कर फर्नांडिस की गिनती कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के करीबियों में से होती थी. वह यूपीए सरकार में सड़क-परिवहन मंत्री रह चुके थे. अभी भी ऑस्कर फर्नांडिस राज्यसभा के सांसद थे. 

 

यूपीए सरकार के दोनों कार्यकाल में मंत्री रह चुके ऑस्कर फर्नांडिस लंबे वक्त के साथ गांधी परिवार के साथ काम कर रहे हैं. राजीव गांधी के वह संसदीय सचिव रह चुके हैं. 

 

साल 1980 में कर्नाटक की उडप्पी लोकसभा सीट से वह सांसद चुने गए थे, उसके बाद 1996 तक यहां से लगातार जीतते आए. साल 1998 में कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया था, तब से वह बतौर राज्यसभा सांसद ही संसद के सदस्य बने हुए थे. 

 

 

ऑस्कर फर्नांडिस का जन्म 27 मार्च 1941 को कर्नाटक के उडुप्पी में ही हुआ था. वह परिवार के 12 बच्चों में से एक थे. 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
20/Apr/2024

CG- Boat Accident : महानदी नाव हादसे में अबतक 8 लोगों की मौत, मृतकों के परिजनों को इतने लाख की सहायता देगी छत्तीसगढ़ सरकार, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दिए ये निर्देश....

20/Apr/2024

CG Accident ब्रेकिंग : तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, दर्दनाक हादसे में दो युवकों की हुई मौत, गांव में पसरा मातम.....

20/Apr/2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल में अनेको असंभव काम हुए संभव - विजय शर्मा, अबकी बार 400 पार, फिर एकबार मोदी सरकार ,पूरे देश ने मन बना लिया है कवर्धा भी पीछे नही रहेगा - विजय शर्मा ।

20/Apr/2024

CG Politics : पूर्व विधायक देवव्रत सिंह की पत्नी ने भूपेश बघेल पर लगाए गंभीर आरोप, बोली - जनता को गुमराह कर वोट....

20/Apr/2024

कवर्धा मेडिकल कॉलेज के जल्द शुरू करने के लिए उप मुख्यमंत्री शर्मा ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र, अहर्ता पूरी करने कोविड केयर सेन्टर को 100 बेड अस्पताल में अपग्रेड करने का दिया सुझाव।