...
इंदौर/ रायपुर। पति फॉर्म हाउस में अपने दोस्तों के सामने पत्नी को न्यूड करके उससे डांस करवाता था। आरोपी पति ने इंदौर स्थित अपने फॉर्म हाउस पर दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी के साथ कई बार गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। पति और उसके दोस्तों ने पीड़िता के साथ अप्राकृतिक रूप से संबंध भी बनाए। पति और उसके दोस्तों की हैवानियत से तंग आकर महिला ने इंदौर के एक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया और महिला के पति समेत उसके पांच दोस्तों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया। पीड़ित महिला छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। वो एक सरकारी टीचर है। आरोपी पति से महिला की पहचान एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों ने शादी रचाई थी।
पीड़ित महिला ने कहा है कि शादी समारोह के दौरान पति के घर से कोई नहीं आया था। वह अकेले ही ब्याह रचाने आया था। आरोपी पहले से भी शादीशुदा है। 32 वर्षीय महिला का आरोप है कि इंदौर जिले के क्षिप्रा थाना क्षेत्र के एक फॉर्म हाउस में उसके पति और उनके साथियों ने नवंबर 2019 से अक्टूबर 2021 के बीच उसके साथ कई बार सामूहिक दुष्कर्म और अप्राकृतिक कृत्य किया। महिला ने यह आरोप भी लगाया है कि गैंगरेप के दौरान उसके नाजुक अंगों को जलती सिगरेट से दागा जाता था और उसके साथ मारपीट करके उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी। महिला ने आरोप लगाया है कि न्यूड डांस के बाद बारी-बारी से मेरे साथ सब रेप करते थे।
पीड़ित महिला का कहना है कि जब वह आरोपियों के चंगुल से किसी तरह छूटकर छत्तीसगढ़ स्थित मायके पहुंची, तो इनमें से एक व्यक्ति उसे नुकसान पहुंचाने की नीयत से वहां भी पहुंच गया। महिला ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा है कि आरोपी मुझे मारने की कोशिश कर रहे थे। उनके फोन में कई आपत्तिजनक वीडियो हैं। महिला की दर्ज प्राथमिकी पर उसके पति और चार अन्य लोगों को एमपी और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही मामले की विस्तृत जांच जारी है। फॉर्म हाउस में न्यूड पार्टी होती थी। पति यह काम मुझसे भी करवाता था। नौकरों से कपड़े छिपवा देता था। मुझे न्यूड रहने के लिए मजबूर किया जाता था। यहां पर बाहर से भी लड़कियां आती थी। राजेश मुझे पोर्न मूवी दिखाकर उसी तरह रिलेशन बनाने के लिए कहता। अननैचुरल सेक्स करता था। मना करने पर टॉर्चर करता। फार्म हाउस पर मुझे बिना कपड़ों के रखने लगा। नौकरों अंकेश, विपिन और दोस्त विवेक के सामने निर्वस्त्र भेजता और फिर सभी मिलकर महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करते।