CG 1 करोड़ 70 लाख का गांजा पकड़ाया:हुंडई वर्ना और बोलेरो पिकअप में धड़ल्ले से गांजा तस्करी....8  क्विंटल से ज्यादा का गांजा जप्त.... अंतरराज्यीय तस्कर उड़ीसा और नागपुर आरोपी गिरफ्तार.... गांजा छिपाने का तरीका जान हो जाएंगे हैरान...... 

नया भारत डेस्क :- महासमुंद पुलिस के द्वारा 1 करोड़ 70 लाख का गांजा के साथ 05 आरोपी गिरफ्तार :
 हुडंई वर्ना व बोलेरो पीकअप में 08 क्विंटल गांजा की तस्करी करते 04 अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार।
 पुलिस को चकमा देने पत्ता गोभी व आलू के बोरियों के बीच छुपाकर कर रहे थे गांजे की तस्करी।

श्रीमान् पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ के निर्देशानुसार व पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री दिव्यांग पटेल द्वारा समस्त थाना/चैकी प्रभारियों को अवैध गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिस पर से सभी थाना/चैकी क्षेत्रों में राजकीय एवं राष्ट्रीय राज्य मार्गो पर बल तैनात कर अवैध गांजा परिवहन करने वालो पर नजर रखी हुई थी कि दिनांक 19-07-2021 को फारेस्ट नाका टेमरी में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था कि इसी बीच एक वाहन बोलेरो पीकअप क्रमांक MH 18 BG 5458 तेज रफ्तार से ओडिशा की ओर से आ रही थी। जिसे चेकिंग पाईन्ट एन.एच.-353 फाॅरेस्ट नाका टेमरी पर रोका गया। वाहन मे  वाहन चालक व्यक्ति बैठा मिला। जिनसे नाम-पता पूछने पर अपना नाम 01. संजय सामल पिता सुकदेव सामल उम्र 38 वर्ष सा. ग्राम सनगना पोस्ट जयचन्द्रपुर थाना मरसागई जिला केन्द्रापाडा,  ओडिशा के रहने वाले बताये। यह वाहन ओडिसा से महाराष्ट्र की ओर जा रही थी महाराष्ट्र जाने के संबंध में पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगा। थाना कोमाखान की टीम को शक होने पर वाहन की तलाशी ली तब वाहन के पीछे डाले में बोरियों में पता गोभी व आलू भरा हुआ मिला। जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई।

 

6sxrgo

वाहन में पत्ता गोभी एवं आलू की बोरिया भरी हुई थी जिसके निचे प्लास्टिक के 15 बोरियों में मादक पदार्थ गांजा जैसे भरा हुआ था प्रत्येक बोरी में 16-16 पैकेट कुल 240 पैकेट एवं वाहन के डाला में पत्ता गोभी व आलू के बोरियों के नीचे चेम्बर बना हुआ था चेम्बर में छिपा कर रखे 110 पैकेट मादक पदार्थ गांजा जैसा भरा हुआ मिला। आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 350 पैकेट में कुल 07 क्विटंल अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त कर उनके खिलाफ 20बी NDPS एक्ट के तहत थाना कोमाखान में कार्यवाही की जा रही है। 


आरोपी संजय सामल से पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने पुलिस को बताया कि  एक अन्य लग्जरी कार में भी कुछ लोगो द्वारा गांजा परिवहन करने की जानकारी मिली जिसे पुलिस द्वारा आरोपी  बताये अनुसार संदिग्ध वाहन की चेकिंग में लगी तभी खरियार रोड ओडिशा की ओर से एक हुंडई वर्ना क्रमांक OD 02 AG 5266 आयी जिसे रोक कर पुलिस द्वारा पूछताछ कर तलाशी ली गई। कार में 03 व्यक्ति बैठे मिले। जिसमें से 03 व्यक्ति से नाम-पता पूछने पर अपना नाम (01.) चिन्मय साहनी पिता विभूति साहनी उम्र 26 वर्ष सा. ग्राम छन्दा पोस्ट गतानई थाना मरसागई केन्द्रापाडा ओडिशा, (02) जी शंकर पिता जी त्रिनाथ जाति तेलगु उम्र 22 वर्ष सा. ग्राम मोचीसाही, दिगपाहंडी, थाना दिगपाहंडी जिला गंजाम, ओडिशा तथा (03) निलेश बैरागी पिता स्व. सुनील बैरागी जाति भटरी उम्र 26 वर्ष सा. ग्राम पोस्ट फागडे बालापुर थाना बालापुर जिला धुले, महाराष्ट्र कमलानी मार्केट झोपडपट्टी मकान नंबर 112 नागपुर थाना कमलानी मार्केट नागपुर, महाराष्ट्र के रहने वाले बताये। वाहन की तलाशी पुलिस द्वारा ली गई तब वाहन के पीछे डिक्की में 50 पैकेट खाखी रंग के टेप से लिपटा हुआ गांजा जैसा मादक पदार्थ मिला। उक्त कार से 50 पैकेट में प्रत्येक पैकेट 02 किलो ग्राम वजनी कुल 100 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा आरोपियों जप्त कर को मौके पर गिरफ्तार कर उनके खिलाफ 20बी छक्च्ै एक्ट के तहत् थाना कोमाखान में कार्यवाही की जा रही है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु0अधिकारी (पु) बागबाहरा सुश्री लितेश सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी कोमाखान व अन्य स्टाप के द्वारा की गई। 


जप्त मशरूका - दोनो वाहनों से कुल 400 पैकेट गांजा वजनी 8 क्विंटल कीमती 1,60,00,000 रूपयंे (एक करोड साठ लाख रूपये)। बोलेरो पीकअप क्र0 MH 18 BG 5458 कीमती 3,00,000 रूपये। हुडंई वरना क्र0 OD 02 AG 5266 कीमती 7,00,000 रूपये। नगदी रकम 8800/- रूपये।


कुल जुमला कीमती 1,70,08,800 रूपये  (एक करोड सत्तर लाख आठ हजार आठ सौ रूपये)।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

राजनादगांव लोकसभा : कांग्रेस पार्टी का पैसा जप्‍त ! बांटने लाये थे रकम, दुर्ग निवासी से पुलिस कर रही पूछताछ.....

25/Apr/2024

CG-छुट्टी ब्रेकिंग : सार्वजनिक व समान्य अवकाश घोषित,जानिए कल कहां-कहां रहेगी छुट्टी...

25/Apr/2024

CG - थाना प्रभारी-ASI सस्पेंड : दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई…थाना प्रभारी और ASI को किया गया सस्पेंड...ये है गंभीर आरोप….

25/Apr/2024

CG - Mahadev App : चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर और सुनील दम्मानी की EOW को मिली रिमांड, पूछताछ में खुल सकते हैं कई बड़े राज.....

25/Apr/2024

CG Politics : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कह दी ये बड़ी बात, बोले - भूपेश को वोट देना मतलब.....