खुशखबरी! मोदी सरकार घर बैठे दे रही 2.25 लाख रुपये की राशि...जानिए किस तरह मिलेंगे आपको पैसे ?

नई दिल्ली। केंद्र सरकार लोगों को खासकर युवाओं को 2.25 लाख रुपये जीतने का मौका दे रही है, इस इनामी राशि को जीतने के लिए आपको दो प्रतियोगिता में भाग लेना होगा, दरअसल, सरकार ने लोगों को तम्बाकू के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करने के लिए इस कॉन्टेस्ट का आयोजन किया है, बता दें कि सरकार इस तरह की प्रतियोगिता का आए दिन आयोजन करती है।

सरकार ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है, 2.25 लाख रुपये की इनामी राशि जीतने के लिए आपको दो प्रतियोगिता में भाग लेना होगा।

1. बनाना होगा शॉर्ट फिल्मअगर आप शॉर्ट फिल्म बनाने का शौक रखते हैं तो विश्व तम्बाकू निषेध दिवस 2021 (World No-Tobacco Day 2021) पर तम्बाकू के दुष्प्रभाव पर बना सकते हैं, ये शॉर्ट फिल्म कम से कम 30 सेकेंड और ज्यादा से ज्यादा 60 सेकेंड की होनी चाहिए।

 

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के कर्मचारियों और उनके रिश्तेदारों को छोड़कर इस प्रतियोगिता में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों/भारतीय नागरिकों (31 मई, 2003 या उससे पहले जन्म) ले सकते हैं।

इतनी है इनामी राशि

1st Prize: 2,00,000/-

2nd Prize: 1,50,000/-

3rd Prize: 1,00,000/-

सांत्वना पुरस्कार : 10 लोगों को 10,000 प्रत्येक व्यक्तियों को दिए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए https://www.mygov.in/task/short-film-making-contest पर जाएं।

महत्वपूर्ण तिथियां

प्रारंभ तिथि: 31 मई, 2021

जमा करने की अंतिम तिथि: 30 जून, 2021

 

2. निबंध लेखन प्रतियोगिता

भारत सरकार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस, 2021 (World No-Tobacco Day 2021) के अवसर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता की घोषणा की है, इस प्रतियोगिता में आप 25 हजार रुपये जीत सकते हैं।

निबंध प्रतियोगिता निम्नलिखित पांच श्रेणियों के अनुसार कक्षाओं के छात्रों के लिए है-

1. 8वीं

2. 9वीं

3. 10वीं

4. 11वीं और 12वीं

5. कॉलेज के छात्र (स्नातक के तहत)

निबंध की शब्द सीमा

निबंध 1000 शब्द सीमा के भीतर होना चाहिए, अगर इससे ज्यादा शब्द होंगे तो यह रिजेक्ट हो जाएगा.

महत्वपूर्ण तिथियां

प्रारंभ तिथि: 31 मई, 2021

जमा करने की अंतिम तिथि: 18 जून, 2021

इस लिंक पर करें क्लिक

अधिक जानकारी के लिए https://www.mygov.in/task/essay-writing-competition/ पर जाएं।

खबरें और भी

 

6sxrgo



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
19/Apr/2024

आज का राशिफल: इन राशि के जातकों को शुक्रवार को मिल सकती है अच्छी खबर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन...

18/Apr/2024

भीड़ भाड़ का फायदा उठाकर मंदिर प्रांगण सहित अन्य जगहों पर मंगलसूत्र चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन पेकेटमार चोरों को कोतवाली पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल।

18/Apr/2024

एनएच जुनाडीह में नलचेम्बर बाउंड्री वॉल तोड़ते गढ्ढे में गिरी कार बाल बाल बचे सवार

18/Apr/2024

CG Mahtari Vandan Yojana : महतारियों के लिए Good News, महतारी वंदन योजना को लेकर CM विष्णुदेव ने कही ये बात….

18/Apr/2024

भगवान श्रीराम की भक्ति में डूबे भक्त:उत्साह और आस्था के बीच राम नवमी को निकली बेलरगांव भव्य शोभायात्रा...राम भक्तो की उमड़ी भीड़...जगह-जगह हुआ स्वागत...