Government Job 2023 : सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका,यहाँ 4497 पदों पर निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता,आवेदन की पूरी प्रक्रिया...

Government Job 2023

नया भारत डेस्क : सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। महाराष्ट्र राज्य सरकार के जल संपदा विभाग ने विभिन्न ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके तहत कुल 4497 पदों पर भर्तियां की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया  3 नवंबर से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार निर्धारित आखिरी तारीख 24 नवंबर 2023 तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को महाराष्ट्र जलसंपदा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट wrd.maharashtra.gov.in पर जाना होगा।

MWRD Maharashtra Recruitment 2023 

कुल पद – 4497

 

पदों का विवरण

  • साइंटिफिक असिस्टेंट : 4 पद
  • लोअर डिवीजन क्लर्क : 19 पद
  • जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट : 14 पद
  • जियोलॉजी असिस्टेंट : 5 पद
  • सर्वेयर : 25 पद
  • असिस्टेंट सर्वेयर : 60 पद
  • एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग असिस्टेंट : 1528 पद
  • लैब असिस्टेंट : 35 पद
  • ऑडिटर : 284 पद
  • ऑफिस बियरर : 430 पद
  • मोजनिदार : 758 पद
  • कलवा इंस्पेक्टर : 1189 पद

आयु सीमा : उम्मीदवारों की उम्र 18-40 साल के बीच तय की गई है। महाराष्ट्र के मूल निवासी आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में राज्य सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। अन्य राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता :

  • सिविल इंजीनियरिंग असिस्टेंट : किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा / डिग्री।
  • ऑफिस क्लर्क, इनुमेरेटर और कैनाल इंस्पेक्टर :
    ग्रेजुएशन के साथ मराठी में 30 शब्द प्रति मिनट या इंग्लिश में 40 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड।
  • असिस्टेंट स्टोर कीपर : 10वीं पास, टाइपिंग स्पीड।

चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा
  • स्किल टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन

वेतनमान : अलग अलग पदों पर अलग अलग सैलरी दी जाएगी। 20 हजार से 1.42 लाख के बीच सैलरी दी जाएगी।

आवेदन की आखिरी तारीख : 24 नवंबर 2023

ऐसे करें आवेदन 

  • ऑफिशियल वेबसाइट www.wrd.maharashtra.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा। यहां न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
  • सभी डॉक्यूमेंटस अटैच करके फॉर्म भरें।
  • फॉर्म सबमिट कर दें। इसका एक प्रिंटआउट लेकर रखें।

खबरें और भी

 

6sxrgo


8f337f36-98f0-45e6-a99b-17408eed396f
f307d086-cddd-4770-9e4e-3e993687f61a

57fc79d2-2c0d-41ba-844b-386395bc4e36


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
02/Dec/2023

Girls Dance Video: लड़कियों ने दिखाया ऐसा रोबोटिक डांस, स्टेप देख लोग के उड़ गये होश- देखें विडियो...

02/Dec/2023

Wedding Card in ATM Card Design : कभी नहीं देखा होगा ऐसा नज़ारा, ATM कार्ड के डिजाइन में छपवाया गया शादी का कार्ड, जमकर वायरल हो रहा विडियो...

02/Dec/2023

Lion and Buffalo Fight: शेरो की फ़ौज पर अकेला भारी पड़ गया भैंसा, उठाकर पटक दिया- देखें विडियो...

02/Dec/2023

Uncle's Viral News : 70 साल के बुजुर्ग को मिल गई 30 साल की दुल्हन, नज़ारा देख चाचाजी के ख़ुशी का ना रहा कोई ठिकाना, देखें विडियो...

02/Dec/2023

Prank Viral News : कोचिंग में ही व्लोगिंग करने लगा शख्स, शरारत ने उड़ाए मास्टर साहब के भी होश- देखें मजेदार वीडियो...