सरकारी शोक: शोक में टला सरकारी कार्यक्रम….मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति के निधन के कारण विश्व पर्यावरण दिवस पर कोई भी सरकारी मनोरंजन समारोह नहीं,छत्तीसगढ़ ने वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना का उद्घाटन टाला

नया भारत :- मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति अनिरुद्ध जगन्नाथ के निधन के बाद छत्तीसगढ़ ने आज के सरकारी कार्यक्रम टाल दिए हैं। मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना का औपचारिक उद्घाटन भी इससे प्रभावित हुआ है। सरकार की ओर से बताया गया, केंद्र सरकार ने आज राजकीय शोक घोषित किया है। इसकी वजह से मुख्यमंत्री निवास में यह कार्यक्रम अब रविवार को आयोजित किया जाएगा।

तय कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज दोपहर 12 बजे अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम मेें ‘मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना‘ का औपचारिक शुभारंभ करते। इस दौरान मुख्यमंत्री दुर्ग वनमंडल के अंतर्गत फुंडा (पाटन) में जैव विविधता पार्क का भूमिपूजन भी करने वाले थे। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों सहित वन प्रबंधन समिति के सदस्यों तथा किसानों से वर्चुअल संवाद भी करना था। इस संवाद में बस्तर, बिलासपुर, बलरामपुर, कांकेर, महासमुंद तथा कवर्धा वनमंडल के अंतर्गत जनप्रतिनिधि तथा वन प्रबंधन समिति के सदस्य और कृषक शामिल होने वाले थे।

क्या है यह वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना

खबरें और भी

 

6sxrgo

राज्य मंत्रिपरिषद की 18 मई को हुई बैठक में इस योजना को मंजूरी मिली थी। इसके तहत जिन किसानों ने खरीफ वर्ष 2020 में धान की फसल ली हैे, यदि वे धान फसल के बदले अपने खेतों में वृक्षारोपण करते हैं, तो उन्हें आगामी 3 वर्षों तक प्रतिवर्ष 10 हजार रुपए प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि मिलेगी। ग्राम पंचायतों और वन प्रबंधन समितियों को भी इसी तरह का प्रोत्साहन प्रस्तावित है।

अनिरुद्ध जगन्नाथ क्यों महत्वपूर्ण हैं

मॉरीशस के दो बार राष्ट्रपति और छह बार प्रधानमंत्री रह चुके अनिरुद्ध जगन्नाथ 91 साल के थे। 29 मार्च 1930 को जन्मे जगन्नाथ को गुरुवार को निधन हो गया था। वे भारत-मॉरीशस द्विपक्षीय संबंधों के प्रमुख शिल्पकार थे। भारत सरकार ने 2020 में उन्हें नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने शोक संदेश में उन्हें एक गर्वित प्रवासी भारतीय बताया था।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
19/Apr/2024

CG:संभागायुक्त दुर्ग सत्यनारायण राठौर ने आज देर रात्रि ज़िला मुख्यालय स्थित मंडी परिसर पहुँच कर मतगणना की तैयारियों का जायज़ा लिया.. इस दौरान बेमेतरा कलेक्टर, एसपी रहे उपस्थित

19/Apr/2024

Maruti Suzuki Arena: मारुति सुजुकी एरिना की कारों पर ईयर एंड ऑफर्स में हजारों रुपये की छूट, वैगन से लेकर डिजायर तक पर लाभ...

19/Apr/2024

CG Train Cancelled : बढ़ती गर्मी में रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये 27 ट्रेनें कैंसिल, यात्रा करने से पहले जरूर देखें लिस्ट.....

19/Apr/2024

Salary Increment : कर्मचारियों के लिए Good News मिलेगा वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ, जल्द खाते में आएगी मोटी राशि….

19/Apr/2024

Bride Groom Video: दूल्हा करता रह गया बुलेट की जिद, बारात के सामने ही दुल्हन कोई और लेकर हुआ फरार- देखें वीडियो...