VIDEO: टाइगर रिजर्व में घास खाता नजर आया बाघ.... घास कुतरते बाघ का वीडियो जमकर हो रहा वायरल.... देखें VIDEO.....


नई दिल्ली। जंगल में बाघ को कभी घास का आनंद लेते हुए शायद ही किसी ने देखा हो, लेकिन सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में एक बाघ के भारी शिकार खाने के बाद ऐसा ही नजारा सामने आया है। मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थित सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। 


खास बात यह है कि इसमें बाघ घास खाता हुआ दिख रहा है। टाइगर रिजर्व के कर्मचारियों ने ही घास चरते हुए बाघ को अपने कैमरे में कैद किया है। सुनने में भले अटपटा लगे, लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो मांस खाने का शौकीन बाघ कभी-कभी घास भी खाता है। अपने पाचन तंत्र को तंदुरूस्त करने के लिए बाघ ऐसा करता है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बाघ जिस जगह पर घास खाता दिख रहा है, वहीं पास में ही उसने शिकार किया था। शिकार के दौरान हुई थकावट को दूर करने के लिए बाघ इस तरह से घास का रस चूसते हैं। बाघ की प्रवृत्ति हिंसक होती है। वह शिकार के बाद मांस खाने के बाद उसे पचाने के लिए घास के रस को दवा के रूप में उपयोग करता है। 

 

6sxrgo


सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बाघ को घास का रस लेते देखा गया है। इस तरह के अनूठे दृश्य बहुत ही दुर्लभ होते हैं। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक एल कृष्णमूर्ति के मुताबिक बाघ सबसे बड़ा मांसाहारी वन्यप्राणी माना जाता है, लेकिन घास के रस का सेवन वह अपने भोजने को पचाने के लिए करता है। बाघ की प्रवृत्ति होती है कि शिकार के बाद आराम करता है वह इसी दौरान घास के रस को भी चूसता है। घास का रस बाघ का पेट साफ करने में मदद करता है।


देखें वीडियो

 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

de24151e-a271-4120-ac88-615236592830
e475ab12-ef9d-4983-bf8c-ffaa922d0ae7


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
08/May/2024

CG Vyapam : व्यापम ने बदली इन एंट्रेस एग्जाम की तारीखें, अब इस तारीख से शुरू होगी परीक्षा, देखिये पूरी डिटेल....

08/May/2024

CG में पकड़ाया लाखों का अफीम डोडा : नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों के अफीम डोडा के साथ आरोपी गिरफ्तार, तस्करी करने का तरीका जान हो जाएंगे हैरान.....

08/May/2024

Most Luxurious Trains Of India :Train नहीं Five Star Hotel कहिए इसे! Gym, Bar, Restaurant सब है इसमें, टॉप क्लास सुविधाएं देख कहेंगे, इसके आगे 5 स्टार होटल भी है फेल...

08/May/2024

CG IAS पोस्टिंग : चिकित्‍सा शिक्षा संचालक और आयुक्‍त का बदला प्रभार, जानें किसे मिली जिम्मेदारी, GAD ने जारी किया आदेश.....

08/May/2024

CG - आस्था पर भारी अंधविश्वास : मन्नत के लिए मंदिर में पढ़े मंत्र, फिर युवक ने किया ये कांड, देख कांप उठे लोग....