हरियाणा सीएम खट्टर: अब एंटी करप्शन ब्यूरो के नाम से जाना जाएगा स्टेट विजिलेंस ब्यूरो.

NBL, 03/02/2023, Haryana CM Khattar: State Vigilance Bureau will now be known as Anti Corruption Bureau.

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Haryana CM Manohar Lal Khattar) ने जानकारी देते हुए कहा कि स्टेट विजिलेंस ब्यूरो अब एंटी करप्शन ब्यूरो (Anti corruption bureau) के नाम से जाना जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव को गुरुवार को राज्य मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है।

बता दें कि हरियाणा में भ्रष्टाचार (Corruption) को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का कहना है कि यह फैसला स्टेट विजिलेंस ब्यूरो को और अधिक सशक्त करने के लिए लिया गया है।

खबरें और भी

 

6sxrgo

* स्टेट विजिलेंस ब्यूरो की बढ़ी सक्रियता... 

इससे पहले भी हरियाणा से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए मनोहर लाल की सरकार ने कई अहम फैसले लिए। मुख्यमंत्री ने स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के लिए अलग से नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए थे, जिससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में काफी मदद मिली थी। इसके बाद कई जगहों पर छापेमारी कर कर्मचारियों से लेकर बड़े-बड़े अधिकारियों तक को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के अंतर्गत मामले दर्ज किए गए थे। भ्रष्टाचार के कई मामलों में तो आरोपियों को जेल भी भेजा जा चुका है। अब एंटी करप्शन ब्यूरो भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करेगा। 

* किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार नहीं किया जाएगा बर्दाश्त'.. 

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का कहना है कि राज्य में किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि 'भ्रष्टाचार करने वाला कोई अधिकारी, कर्मचारी या कोई भी व्यक्ति हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एंटी करप्शन ब्यूरो (Anti corruption bureau) के अधिकारी पूरी सक्रियता के साथ भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने में सहायक बनेंगे।

 

 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
20/Apr/2024

CG Accident ब्रेकिंग : तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, दर्दनाक हादसे में दो युवकों की हुई मौत, गांव में पसरा मातम.....

20/Apr/2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल में अनेको असंभव काम हुए संभव - विजय शर्मा, अबकी बार 400 पार, फिर एकबार मोदी सरकार ,पूरे देश ने मन बना लिया है कवर्धा भी पीछे नही रहेगा - विजय शर्मा ।

20/Apr/2024

CG Politics : पूर्व विधायक देवव्रत सिंह की पत्नी ने भूपेश बघेल पर लगाए गंभीर आरोप, बोली - जनता को गुमराह कर वोट....

20/Apr/2024

कवर्धा मेडिकल कॉलेज के जल्द शुरू करने के लिए उप मुख्यमंत्री शर्मा ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र, अहर्ता पूरी करने कोविड केयर सेन्टर को 100 बेड अस्पताल में अपग्रेड करने का दिया सुझाव।

20/Apr/2024

CG - खदान में 2 की मौत : SECL के खदान में डूबने से दो कर्मचारियों की मौत, ऐसे हुए हादसे के शिकार, प्रबंधन पर लगे ये आरोप....