टूल किट विवाद:पूर्व CM डॉ. रमन सिंह और BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई,जानिए क्या होती है टूलकिट?…..

डेस्क :- टूल किट विवाद में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा की याचिका पर शुक्रवार को बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। उन्होंने याचिका दायर कर उनके खिलाफ दर्ज FIR को खत्म करने की मांग की है। कहा है कि उनके खिलाफ कोई केस नहीं बनता है। भाजपा के दोनों नेताओं के खिलाफ रायपुर के सिविल लाइंस थाने में 19 मई को FIR दर्ज कराई गई थी।

दोनों भाजपा नेताओं ने अधिवक्ता विवेक शर्मा के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। इसमें कहा गया है कि जिस टूल किट को लेकर अपराध दर्ज किया गया है, वह सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध था। 

याचिकाकर्ताओं ने पब्लिक डोमेन में मौजूद उस डिजिटल डॉक्यूमेंट पर टिप्पणी की है। ऐसे में उनके खिलाफ कोई अभियोग नहीं बनता है। अब इस मामले में रोस्टर के अनुसार इस याचिका पर सुनवाई जस्टिस नरेंद्र व्यास की कोर्ट में होगी।

खबरें और भी

 

6sxrgo

क्या है टूल किट को लेकर विवाद
पूर्व CM डॉ. रमन सिंह ने 18 मई को अपने ट्विटर अकाउंट से कांग्रेस का कथित लेटर पोस्ट करते हुए दावा किया था कि इसमें देश का माहौल खराब करने की तैयारी की प्लानिंग लिखी है। साथ ही लिखा गया कि विदेशी मीडिया में देश को बदनाम करने दुष्प्रचार और जलती लाशों की फोटो दिखाने का कांग्रेस षड्यंत्र कर रही है। ऐसा ही पोस्ट संबित पात्रा ने भी किया था। इसके बाद युवा कांग्रेस के नेताओं ने रमन सिंह व संबित पात्रा पर FIR दर्ज करा दी।

कब क्या-क्या हुआ
        18 मई : टूलकिट डॉ. रमन सिंह ने पोस्ट किया।
        19 मई : यूथ कांग्रेस ने संबित पात्रा के खिलाफ और एनएसयूआई ने डॉ रमन सिंह व संबित पात्रा के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
        20 मई : एफआईआर दर्ज हैशटैग भूपेश- मुझे भी गिरफ्तार करो’ अभियान।
        21 मई : भाजपा नेताओं ने प्रदेशभर में अपने निवास के सामने बैठकर एफआईआर के विरोध में धरना दिया।
        22 मई : सभी जिला मुख्यालयों में भाजपा के पांच नेता गिरफ्तारी देने थाना पहुंचे।
        23 मई : पुलिस का संबित पात्रा को नोटिस। पात्रा ने अगली डेट देने के लिए पुलिस को मेल किया।
        24 मई: पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और राजेश मूणत के साथ गिरफ्तारी देने पहुंचे।

क्या होती है टूलकिट?
टूलकिट एक तरह की प्लानिंग की जानकारी होती है, जिसमें किसी मुद्दे के प्रचार का जिक्र होता है। ये आमतौर पर डिजिटल प्लानिंग की तरह होता है कि जैसे किसी मुद्दे पर किस तरह के बयान देने हैं, कैसे प्रोपेगैंडा करना है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
19/Apr/2024

आज का राशिफल: इन राशि के जातकों को शुक्रवार को मिल सकती है अच्छी खबर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन...

18/Apr/2024

भीड़ भाड़ का फायदा उठाकर मंदिर प्रांगण सहित अन्य जगहों पर मंगलसूत्र चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन पेकेटमार चोरों को कोतवाली पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल।

18/Apr/2024

एनएच जुनाडीह में नलचेम्बर बाउंड्री वॉल तोड़ते गढ्ढे में गिरी कार बाल बाल बचे सवार

18/Apr/2024

CG Mahtari Vandan Yojana : महतारियों के लिए Good News, महतारी वंदन योजना को लेकर CM विष्णुदेव ने कही ये बात….

18/Apr/2024

भगवान श्रीराम की भक्ति में डूबे भक्त:उत्साह और आस्था के बीच राम नवमी को निकली बेलरगांव भव्य शोभायात्रा...राम भक्तो की उमड़ी भीड़...जगह-जगह हुआ स्वागत...