19 की मौत बिग ब्रेकिंग ;- भारी बारिश ने लाई तबाही, लगा लाशों का ढेर,दीवार ढहने से 19 लोगों की मौत, PM मोदी ने दुख जताया,देखें बारिश से तबाही का VIDEO……

डेस्क :- भारी बारिश ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई को बेहाल कर दिया है। मायानगरी में एक बार फिर से भारी बारिश का कहर देखने को मिला है, जहां दीवार ढहने से संबंधित दो अलग-अलग दर्दनाक हादसों में 19 लोगों की मौत हुई है। पहली घटना में जहां, भारी बारिश से बेहाल मुंबई के चेम्बूर भरत नगर इलाके में लैंडस्लाइड की वजह से कुछ झोपड़ियों पर दीवार गिर गई, जिसमें 14 लोगों की जानें चली गईं। वहीं, दूसरी घटना में विक्रोली इलाके में आवासी मकान गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। फिलहाल दोनों जगह रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 

 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) का कहना है कि भूस्खलन के कारण चेंबूर के भारत नगर इलाके में कुछ झोंपड़ियों पर दीवार गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई। माना जा रहा है कि अंदर अभी और फंसे हो सकते हैं, जिन्हें बचाने का काम जारी है। इसके अलावा, बीएमसी ने कहा कि मुंबई के विक्रोली इलाके में रविवार तड़के एक ग्राउंड प्लस वन आवासीय इमारत ढह गई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई।

 

6sxrgo

चेंबूर की घटना पर एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर राहुल रघुवंश ने कहा कि एनडीआरएफ ने मलबे से 4 शव बरामद किए हैं। एनडीआरएफ कर्मियों के आने से पहले स्थानीय लोगों ने 10 शव बरामद निकाले थे। अभी कम से कम 7 और लोगों के फंसे होने की आशंका है।

हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के चेंबूर और विक्रोली में दीवार गिरने से लोगों की मौत पर दुख जताया। दीवार गिरने से जान गंवाने वालों के परिजनों को PMNRF से दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 दिए जाएंगे। इसकी जानकारी  प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी। 

इधर, मुंबई में भारी बारिश ने एक बार फिर से मायानगरी की रफ्तार रोक दी है। मुंबई में रात से ही भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से चारों तरफ जलसैलाब सा नजारा देखने को मिल रहा है। सड़कों-गलियों से लेकर रेलवे ट्रैकों पर जलजमाव है और घुटनों तक पानी भर आया है। मूसलाधार बारिश की वजह से मुंबई के हनुमान नगर से लेकर कांदीवली इलाके में लोगों के घरों तक में पानी घुस गया है। सुबह-सुबह मुंबई वालों को जलसैलाब की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

 

मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में रातभर में जलजमाव हो गया। गांधी मार्केट इलाके में भी भयंकर जलभराव दिखा, जिससे गाड़ियों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। वहीं, मुंबई के सियोन रेलवे स्टेशन का रेलवे ट्रैक पूरी तरह से पानी से भर गया है। सियोन इलाके में मुख्य मार्ग पर कमर तक पानी भर आया है। माना जा रहा है कि मुंबई में आज भी बारिश जारी रहेगी। 

 

इधर, मुंबई में लगातार बारिश के कारण सेंट्रल मेन लाइन और हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। सड़कों पर भी जाम देखने को मिल रहा है।
 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
24/Apr/2024

CG - शादी में मचा बवाल : नकली बाल लगाकर दूल्हा पहुंचा शादी रचाने, ऐसे खुली पोल, जमकर हुआ हंगामा, लड़की वालों ने जूते से की खातिरदारी.....

24/Apr/2024

Amit Shah CG Visit : एक बार फिर छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, संभालेंगे चुनाव की कमान, यहां करेंगे सभा को संबोधित.....

25/Apr/2024

आज का राशिफल: गुरुवार को इनको हो सकता है धन लाभ, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन....

24/Apr/2024

PM Modi Visit CG : अंबिकापुर पंहुचे पीएम मोदी, विजय संकल्प शंखनाद महारैली को कर रहे संबोधित, देखिये LIVE....

24/Apr/2024

CG - गठबंधन को लेकर स्वयं गंभीर नहीं रहे कुंजाम अब ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ रहे - जावेद खान