BJP Manifesto for Himachal Elections: भाजपा का घोषणा पत्र जारी, Govt जॉब में 33% आरक्षण, स्कूटी, साइकिल, यूनिफॉर्म सिविल कोड से 8 लाख जॉब तक, पढ़िए संकल्प पत्र के 11 बड़े वादे.....

Himachal Pradesh Elections, BJP Manifesto

 

शिमला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शिमला में हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष सुरेश कश्यप, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समेत अन्य नेता मौजूद रहे। जयराम ठाकुर ने कहा की हमने अपने 11 मुख्य लक्ष्यों का जिक्र किया है। हमने महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया है। 

 

6sxrgo

 

भाजपा ने घोषणा पत्र में समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) लागू करने का वादा किया है। मुख्यमंत्री सम्मान निधि के साथ 3000 रुपये सालाना दिए जाएंगे। आठ लाख से ज्यादा नौकरियां देंगे। सभी गांव पक्की सड़कों के साथ जोड़ेंगे। पांच नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। मोबाइल क्लीनिक वैन हर विधानसभा क्षेत्र में जाएगी। हिम स्टार्ट अप योजना चलेगी। एक्स ग्रेशिया राशि शहीदों के परिजनों के लिए बढ़ाएंगे।  

 

वक्फ बोर्ड की प्रॉपर्टी के गैर कानूनी इस्तेमाल पर रोक लगेगी। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण देंगे। जयराम ठाकुर ने कहा की सभी चीजों का अध्ययन करने के बाद जो कार्य किए जा सकते हैं हमने उनको अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है। पुरानी पेंशन योजना विचाराधीन है। हमने इसकी घोषणा नहीं की है लेकिन हम इसे बंद नहीं कर रहे हैं। 

 

जयराम ठाकुर ने कहा की जिस तरह से वे (कांग्रेस) इसे करने की कोशिश कर रहे हैं, उसी तरह की घोषणाएं 10 महीने पहले राजस्थान, छत्तीसगढ़ द्वारा की गई थीं। लेकिन कोई काम नहीं हुआ है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने शिमला में 'जन संपर्क अभियान' शुरू किया। उनके साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद हैं।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
29/Mar/2024

CG Politics : क्या कट सकता है देवेंद्र यादव का टिकट?...अनशन पर बैठे जगदीश कौशिक को मिला ये बड़ा आश्वासन.....

29/Mar/2024

PPF Interest Rates: PPF और सुकन्‍या समृद्ध‍ि योजना पर आया बड़ा अपडेट...

29/Mar/2024

7th Pay Commission : केंद्र कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज! महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की वृद्धि संभव, खाते में आएगी बढ़कर सैलरी, जानें पूरी डिटेल...

29/Mar/2024

CG - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बचपन के दोस्त को मिली यदुवंशी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं.....

30/Mar/2024

आज का राशिफल: शनिवार को मालामाल हो सकते हैं इस राशि के लोग... जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन.....