Hollywood star car accident
Ben Affleck’s 10-year-old son crashes ₹3-crore Lamborghini during outing with Jennifer Lopez: हॉलीवुड स्टार की कार का एक्सीडेंट हो गया। हॉलिवुड के फेमस स्टार बेन अफ्लेक (Ben Affleck) और जेनिफर गार्नर (Jennifer Garner) के 10 साल के बेटे सैमुएल गार्नर अफ्लेक ने अपनी महंगी कार का एक्सीडेंट कर दिया है। बेन और उनकी गर्लफ्रेंड, सिंगर-एक्टर जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) आउटिंग पर निकले थे, जहां उनके साथ सैमुअल भी थे। तीनों लॉस एंजेलिस में लैम्बॉर्गिली के एक डीलरशिप आउटलेट पर साथ गए थे।
वहीं सैमुअल से एक गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। ये एक्सीडेंट उनकी कार लैम्बॉर्गिनी से हुआ, जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज लॉस एंजिल्स में एक लग्जरी कार रेंटल डीलरशिप पर थे, जब बेन एफ्लेक एक डीलर से बात करने में बिजी हो गए। इसी बीच सैमुअल एक लेम्बोर्गिनी उरुस की ड्राइवर सीट पर कूद गए। गाड़ी के रिवर्स में शिफ्ट होने से ये वहीं खड़ी एक सफेद रंग की बीएमडब्ल्यू से जा टकराई। कोई नुकसान नहीं हुआ है और स्थिति को मौके पर ही सुलझा लिया गया।
सैमुअल, बेन एफ्लेक और एक्ट्रेस जेनिफर गार्नर के सबसे छोटे बेटे हैं। सैमुअल की दो बड़ी बहनें हैं। वायलेट ऐनी और सेराफिना रोज एलिजाबेथ बेन और जेनिफर की शादी 2005 में हुई थी। साल 2018 दोनों अलग हो गए थे। बेन ने हाल ही में जेनिफर लोपेज के साथ अपने रिश्ते की शुरुआत की है। दोनों ने पहली बार 2002-04 तक एक दूसरे को डेट किया था। उनकी सगाई भी हुई थी, लेकिन फिर फिर रिश्ता खत्म हो गया था। बेन अफ्लेक ने अपने बेटे सैमुअल गार्नर को अपनी 3 करोड़ रुपये की कीमत वाली महंगी कार की ड्राइविंग सीट पर गलती से छोड़ दिया था। जिसके बाद गलती से वह कार आगे बढ़ गई।