CG ब्रेकिंग: IG को मिला इंटरनेशनल अवार्ड.... कोरोना काल योग और फ़िज़िकल एक्टिविटी पर वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स ने प्रमाण पत्र देकर सराहा.... पॉजिटिविटी लाने के लिए मिला सम्मान.... IPS बोले ये......

बिलासपुर 18 जुलाई 2021। बिलासपुर रेंज के IG रतनलाल डांगी को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन ने सर्टिफिकेट ऑफ कमिटमेंट से सम्मानित किया है। यह संस्था विश्व की नामी संस्था है। यह सम्मान उन्हें कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किए गए प्रयासों और योग व व्यायाम के जरिए पॉजिटिविटी लाने के लिए दिया गया है। तेजतर्रार और सक्रियता के लिए पहचाने जाने वाले आईजी डांगी एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहे हैं। 

 

कोरोना काल के दौरान बिलासपुर संभाग के सभी जिलों में पुलिस की ओर से लगातार प्रयास किए गए थे। इस दौरान पुलिस ने जन जागरूकता के साथ लोगों की सीधी मदद भी की थी। इस पूरे सामाजिक दायित्व के अभियान की कमान आईजी ने संभाली थी। इसके साथ ही वे सोशल मीडिया के जरिए लोगों को व्यायाम सिखाने उनमें सकारात्मक विचार लाने का भी अभियान चला रहे थे। 

 

6sxrgo

 

उनके संक्रमण को कम करने के लिए उठाए गए कदमों की सराहना करते हुए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन ने सम्मान जारी किया है। सेकंड वेव के दौरान फील्ड पर रहने की वजह से आईजी डांगी भी संक्रमित हो गए थे जिसकी वजह से कई दिनों तक उन्हें आइसोलेट रहना पड़ा था। तब उन्होंने घर के गार्डन में खुद को स्वस्थ रखने के लिए योग और व्यायाम शुरू किया। 

 

वे रोज सुबह एक्सरसाइज किया करते थे और उससे सोशल मीडिया के जरिए लोगों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करते थे। धीरे धीरे ये इतना मशहूर हो गया कि देश में उनके हजारों फालोअर बन गए। उन्हें पीडीएफ के जरिए यह सर्टिफिकेट ऑफ कमिटमेंट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जिन्होंने आपदा के वक्त इंसानियत को बचाने के लिए निःस्वार्थ भाव से अपना योगदान दिया है, ऐसे लोगों को लंदन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स सम्मानित करता रहा है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
25/Apr/2024

राजनादगांव लोकसभा : कांग्रेस पार्टी का पैसा जप्‍त ! बांटने लाये थे रकम, दुर्ग निवासी से पुलिस कर रही पूछताछ.....

25/Apr/2024

CG-छुट्टी ब्रेकिंग : सार्वजनिक व समान्य अवकाश घोषित,जानिए कल कहां-कहां रहेगी छुट्टी...

25/Apr/2024

CG - थाना प्रभारी-ASI सस्पेंड : दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई…थाना प्रभारी और ASI को किया गया सस्पेंड...ये है गंभीर आरोप….

25/Apr/2024

CG - Mahadev App : चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर और सुनील दम्मानी की EOW को मिली रिमांड, पूछताछ में खुल सकते हैं कई बड़े राज.....

25/Apr/2024

CG Politics : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कह दी ये बड़ी बात, बोले - भूपेश को वोट देना मतलब.....