पहली बार H10N3 बर्ड फ्लू से संक्रमित हुआ इंसान.... वायरस की चपेट में आया 41 साल का शख्स.... आप भी जान लें इसके लक्षण.....

बीजिंग। बर्ड फ्लू के एच10एन3 स्वरूप (स्ट्रेन) से पहली बार कोई इंसान संक्रमित हुआ है। ये पहला मामला चीन के पूर्वी प्रांत जियांग्सु में सामने आया है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। H10N3 बर्ड फ्लू स्ट्रेन से 41 साल का एक व्यक्ति संक्रमित हुआ है। मुर्गी पालन करने से व्यक्ति इस वायरस की चपेट में आया। हालांकि, इस वायरस के फैलने की गुंजाइश काफी कम है। इंसान का बर्ड फ्लू वायरस से संक्रमित होने का यह पहला केस है।

 

एनएचसी ने बताया कि बुखार और अन्य लक्षण दिखने के बाद इस शख्स को बीती 28 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके एक महीने बाद यानी 28 मई को इस शख्स के शरीर में H10N3 स्ट्रेन पाए जाने की पुष्टि हुई है। हालांकि, एनएचसी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि यह शख्स वायरस से संक्रमित कैसे हुआ। 

खबरें और भी

 

6sxrgo

 

हालांकि, H10N3 स्ट्रेन उतना शक्तिशाली नहीं है और इससे खतरा भी कम है। एनएचसी ने यह भी बताया कि इस वायरस स्ट्रेन के बड़े स्तर पर फैलने की आशंका भी बहुत कम है। पीड़ित शख्स की स्थिति अब स्थिर है और जल्द ही उसे अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। शख्स के संपर्क में आए लोगों की चिकित्सकीय जांच में कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया है।

 

बता दें कि चीन में एवियन इन्फ्लूएंजा यानी बर्ड फ्लू के कई स्ट्रेन मौजूद हैं और इनमें से कुछ इंसानों को भी संक्रमित कर चुके हैं। खासतौर पर वे लोग प्रभावित होते हैं जो पोल्ट्री में काम करते हों। एनएचसी ने यह भी बताया कि अभी तक H10N3 स्ट्रेन दुनियाभर में किसी भी इंसान में नहीं पाया गया था। एच10एन3 मुर्गे-मुर्गियों में फैलने वाले में बर्डफ्लू का अपेक्षाकृत कम गंभीर स्वरूप है और इसके बड़े पैमाने पर फैलने का जोखिम बहुत कम है।

 

 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
23/Apr/2024

मस्तुरी में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया हनुमान जयंती निकाली गई शोभायात्रा जानें किन किन भक्तों ने कहाँ कहाँ बंटवाये प्रसाद पढ़े पूरी खबर

23/Apr/2024

CG - प्रेमी के प्यार में पागल हुई पत्नी : पति को ठिकाने लगाने के लिए रची ये खौफनाक साजिश, रोंगटे खड़े कर देगा मर्डर का तरीका, ऐसे हुआ खुलासा......

23/Apr/2024

निर्वाचन कार्य में लापरवाही,तीन कर्मचारियों पर गिरी निलंबन की गाज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रशिक्षण में सूचना दिए जाने के बाद भी अनुपस्थित रहने पर की कार्यवाही।

23/Apr/2024

CG Train Cancel : रेल यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी, इस रूट की ट्रेनें हुई रद्द, यात्रा करने से पहले जरूर चेक करें शेड्यूल....

24/Apr/2024

आज का राशिफल: बुधवार को इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन....