CG - पति - पत्नी ने एक ही रस्सी पर की खुदकुशी ,लॉकडाउन और कर्ज से तबाह हो गई दो जिंदगी….मछली पालन के लिए समधियों से लिया कर्ज, लोन पास नहीं हो सका तो दंपती ने दे दी जान…जाँच में जुटी पुलिस

नया भारत डेस्क :- छत्तीसगढ़ में अधेड़ साहू दंपती ने कर्ज से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों का शव सुबह खेत में एक ही रस्सी पर फंदे से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लेकिन मृतक के छोटे भाई ने बताया कि दोनों कर्ज की वजह से परेशान थे। 58 वर्षीय धनुष साहू और 54 वर्षीय उनकी पत्नी सोना बाई का शव शनिवार सुबह फंदे पर लटका मिला। दोनों ने एक ही रस्सी से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

बताया गया कि धनुष साहू एक निजी स्कूल का ऑटो चलाते थे, लेकिन कोरोना की पहली लहर और लॉकडाउन के दौरान उनका काम बंद हो गया। इसके बाद दोबारा उन्हें काम पर वापसी की कोई उम्मीद नहीं दिखी। इसी दौरान धनुष ने कर्ज लेकर अपने खेत में मछली पालन के लिए तालाब खुदवाना शुरू किया था। उन्होंने मछली पालन के लिए 5 लाख रुपए के लोन की अर्जी भी लगा रखी थी, लोन पास होने की उम्मीद पर उन्होंने अपनी दो बेटियों के ससुराल पक्ष से करीब 3 लाख रुपए का कर्ज भी ले लिया। 

लेकिन अचानक ही उनका लोन पास नहीं हो पाने की खबर मिली। बेटियों के ससुराल से लिए उधार पैसों को चुकाने को लेकर बड़ी परेशानी खड़ी हो गई। इसी परेशानी के चलते धनुष और उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

 

6sxrgo

रोते हुए भाई से फोन पर कहा, लोन पास नहीं हुआ

धनुष के भाई दशरथ नागपुर में काम करते हैं। धनुष ने शुक्रवार की रात करीब 9 बजे उन्हें फोन लगाया। दशरथ ने बताया कि तब धनुष काफी रो रहे थे। धनुष ने बताया कि उसने लोन पास होने की उम्मीद में कर्ज लेकर बोर खनन कराया, लेकिन लोन पास नहीं हो रहा। इसी के चलते दोनों बेटियों के ससुराल पक्ष से मदद के लिए 3 लाख रुपए मांगे हैं। धनुष बता रहे थे कि लोन पास नहीं हुआ, अब कर्ज कैसे चुकाएंगे। करीब घंटेभर हुई बातचीत के अंतिम समय में बेटियों के ससुराल से लिया मदद चुका देने की मिन्नत ही करते रहे।

जहां तालाब की खुदाई वहीं बिता रहे थे रात
धनुष अपने खेत में जहां मछली पालन के लिए तालाब खुदवा रहे थे, वहीं कुछ दिनों से रात बिताते थे। परिजनों ने बताया कि पूरे दिन धनुष सिर्फ कर्ज चुकाने को लेकर भी परेशान रहते थे। काम शुरू करने के पहले उन्हें 5 लाख रुपए तक का लोन मिल जाने का भरोसा मिला था। जिससे उन्होंने जोखिम उठाकर काम शुरू किया था । तालाब किनारे बने झोपड़ीनुमा मकान में अपनी पत्नी के साथ रात में वहीं रहते थे। शुक्रवार रात भी दोनों वहीं भोजन कर अपने छोटे भाई से बात करने के बाद सोए थे। लेकिन सुबह दोनों का शव फंदे से लटका मिला।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

KBC फैंस के लिए खुशखबरी: सीजन 16 के साथ लौट रहे अमिताभ बच्चन,आपके पास भी है करोड़ों कमाने का मौका…KBC का रजिस्ट्रेशन शुरू…जाने कैसे मिलेगा हॉट सीट पर पहुंचने का मौका…..

26/Apr/2024

CG - सीएम विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना को लेकर कही ये बड़ी बात, बोले - मई के इस तारीख को महिलाओं के खाते में आ जाएगी योजना की अगली किश्त.....

27/Apr/2024

आज का राशिफल: शनिवार को इस राशि के लोगों को होगा फायदा ही फायदा...जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन...

26/Apr/2024

CG - अंबुजा अडानी सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, माइंस में सिलेंडर भरने के दौरान हुआ ब्लास्ट, 6 झुलसे, सभी को अस्पताल में कराया भर्ती......

26/Apr/2024

Old vs New Tax Regime: ओल्‍ड र‍िजीम से न्‍यू र‍िजीम में क‍िसे श‍िफ्ट होना चाह‍िए? ड‍िक्‍लेरेशन से पहले समझना जरूरी