CG दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की मौत: भीषण सड़क हादसे में पिकअप से टकराई कार,शादी समारोह से लौट रहे कॉन्स्टेबल और पत्नी की मौत...जुड़वा मासूम बच गये, मां-बाप छोड़ गये दुनिया...

Husband and wife killed in CG painful accident

नया भारत डेस्क : रायपुर में हुए एक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। इस हादसे में मारा गया शख्स छत्तीसगढ़ पुलिस का जवान था। पत्नी के साथ घर लौटते वक्त रास्ते में दोनों हादसे का शिकार हो गए। पुलिसकर्मी की पत्नी की तो मौके पर भी ही मौत हो गई, दूसरी तरफ अस्पताल में इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।


बिलासपुर से वापस आते समय माना के पास रायपुर रोड में पिकअप वाहन ने आरक्षक की कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में आरक्षक की पत्नी आरती राजपूत की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं अस्तपाल में आरक्षक विजय राजपूत को भर्ती कराया गया। विजय राजपूत की हालत गंभीर थी, इलाज के दौरान आज दोपहर विजय की मौत हो गयी। विजय का इलाज मसीह अस्पताल धमतरी में चल रहा था।

 

6sxrgo

उपचार के दौरान आरक्षक विजय राजपूत की मौत हो गई।इधर इस घटना के बाद परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले में राखी थाना अपराध दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।

 

हादसे का शिकार हुए जवान का नाम विजय राजपूत था। विजय धमतरी के केरेगांव थाने में पदस्थ था। इसकी पत्नी का नाम आरती राजपूत था। एक साल पहले ही विजय पिता बने थे। पत्नी ने जुड़वा बेटों को जन्म दिया था। इन बच्चों सिर से मां-बाप का साया उठ गया है।

विजय परिवार के साथ धमतरी में रह रहे थे। शनिवार को साप्ताहिक छुट्‌टी लेकर पत्नी संग बिलासपुर में एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां परिजनों से मुलाकात कर बेहद खुशमिजाज अंदाज में सबसे विदा लेकर, धमतरी के लिए निकले थे। बीच रास्ते में हुए हादसे की वजह से दो जिंदगियों ने ही अलविदा कह दिया।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
19/Mar/2024

CG:ग्राम कारेसरा में 43 नग अवैध पौवा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार.... वीणा भंडारी आबकारी उपनिरीक्षक बेमेतरा की कार्यवाही

18/Mar/2024

CG ब्रेकिंग : भाजपा में शामिल हुए ये पूर्व विधायक, प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दिलाई सदस्यता.....

18/Mar/2024

CG - पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के सामने कांग्रेस नेता ने निकाली भड़ास, बोले…पांच साल आपसे मिलने के लिए तरस गए…मेरी बात बुरी लगे तो कर देना निष्‍कासित.....

18/Mar/2024

Samsung Galaxy Ultra Days: सैमसंग लेकर आया है जबरदस्त ऑफर! प्रीमियम स्मार्टफोन पर मिल रही है तगड़ी छुट, हजारों रुपये सस्ते में खरीदें...

18/Mar/2024

CG - बिजली कर्मचारी की मिली लाश : दोस्तों के साथ मना रहा था पार्टी, मजाक-मजाक में बड़ा विवाद, फिर दोस्तों ने सुला दी मौत की नींद, जानें पूरा मामला.....