ICC World Cup 2023: साल 2023 के World Cup का पूरा Schedule जारी....भारत करेगा मेजबानी, देखें पूरा वेन्यू...

ICC Men's World Cup 2023 Venue and Schedule: 

 

2023 में होने वाला वनडे वर्ल्ड कप टूर्नामेंट भारत में होगा। क्रिकेट जगत का यह सबसे बड़ा टूर्नामेंट अक्टूबर 2023 से नवंबर 2023 तक होगा और पहली बार यह टूर्नामेंट सिर्फ भारत में खेला जाएगा।

खबरें और भी

 

6sxrgo

नया भारत डेस्क : 2023 में होने वाला एकदिवसीय मैचों का वर्ल्ड कप टूर्नामेंट भारत में आयोजित होगा. क्रिकेट की दुनिया का यह सबसे बड़ा टूर्नामेंट अक्टूबर 2023 से नवंबर 2023 के बीच होगा और पहली बार यह टूर्नामेंट सिर्फ भारत में ही खेला जाएगा. पिछले तीन संस्करणों 1987, 1996 और 2011 को आंशिक रूप से भारत में होस्ट किया गया था. (ICC World Cup 2023)

इसके पहले ODI WORLD CUP 2023 का आयोजन 9 फरवरी से 26 मार्च 2023 के बीच किया जाना था, लेकिन बाद में टूर्नामेंट के शेड्यूल में बदलाव किया गया है. जुलाई 2020 में यह घोषणा की गई कि COVID-19 महामारी के कारण क्वालिफिकेशन शेड्यूल में व्यवधान के बाद 50 ओवरों के इस टूर्नामेंट को माह अक्टूबर-नवंबर 2023 में स्थगित कर दिया गया. (ICC World Cup 2023)

ODI WC 2022 में कितने मैच होंगे, कितनी टीमें शामिल होंगी

आईसीसी द्वारा आयोजित होने वाले एकदिवसीय वर्ल्ड कप 2023 का फॉर्मेट वर्ल्ड कप 2019 की ही तरह होगा. टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी, और 48 मैच खेले जाएंगे. 2 टीमों का चयन विश्व कप सुपर लीग मैचों से किया जाएगा जबकि शीर्ष 8 टीमें आईसीसी रैंकिंग के आधार पर अपने प्रदर्शन के अनुसार टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेंगी. (ICC World Cup 2023)

ICC Men's World Cup 2023 Schedule

आईसीसी द्वारा आयोजित होने वाले एकदिवसीय वर्ल्ड कप 2023 का पहला मैच 14 अक्टूबर 2023 (Tentative) को खेला जाएगा, पहला सेमीफाइनल 23 नवंबर 2023 (Tentative) को होगा जबकि दूसरा सेमीफाइनल 24 नवंबर 2023 (Tentative) को खेला जाएगा. ICC ODI WC 2023 का फाइनल 26 नवंबर 2023 (Tentative) को होगा. (ICC World Cup 2023)

ICC Men's World Cup 2023 Venue 

ICC ODI World Cup 2023 का आयोजन भारत के इन 10 शहरों में होगा.

  1. कोलकाता (Eden Garden) - बैठक क्षमता 66,000
  2. चेन्नई (M. A. Chidambaram Stadium) - बैठक क्षमता 50,000
  3. दिल्ली (Arun Jaitley Stadium) - बैठक क्षमता 41,842
  4. कानपुर (Green Park Stadium) - बैठक क्षमता 35,000
  5. अहमदाबाद (Narendra Modi Stadium) - बैठक क्षमता 1,32,000
  6. लखनऊ (BRSABV Ekana Cricket Stadium) - बैठक क्षमता 50,000
  7. हैदराबाद (Rajiv Gandhi International Stadium) - बैठक क्षमता 55,000
  8. मुंबई (Wankhede Stadium) - बैठक क्षमता 33,500
  9. मोहाली (Punjab Cricket Association Stadium) - बैठक क्षमता 27,000
  10. बैंगलुरु (M. Chinnaswamy Stadium) - बैठक क्षमता 40,000 (ICC World Cup 2023)

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
28/Mar/2024

जयनगर संकुल के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बरपारा में न्योता भोज के साथ बिदाई समारोह का आयोजन कराया गया।

28/Mar/2024

थाना बोड़ला एवं सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही से किया गया जुआ रेड, जुआ रेड कर 04 जुआड़ियो से 13,300 रूपये जप्त, मौके से 03 नग मोटरसायकल को भी किया गया बरामद।

28/Mar/2024

महिला से फोन-पे के माध्यम से जबरन रकम ट्रांसफर कराने, मोबाईल लूटने व छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को थाना प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार...

28/Mar/2024

चुनाव की तैयारी। अंतरर्राज्यीय बॉर्डर में हुई छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की मीटिंग...

28/Mar/2024

सीधे जनता से रूबरू हो रही हैं महिला बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाडे