CG VIDEO बड़ी खबर: शिकार नहीं मिला तो कपड़ा निगल गया सांप.... फिर छटपटा कर इधर-उधर भागने लगा.... घर वाले भी देखकर रह गए दंग.... फिर जो हुआ.... ऐसे बची जान.... देखें VIDEO.....


कोरबा। छत्तीसगढ़ का कोरबा जिला सांपो को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहता हैं। जिले में सांपो से जुड़ी ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं। जो लोगों को हैरान कर देता हैं। ऐसा ही कुछ बीती रात्रि कोरबा जिले के नक्तिखार में देखने को मिला। सांप ने बच्चे का कपड़ा निगल लिया। नक्तिखार में रहने वाली कुमारी बाई के घर कुछ दिनों से एक सांप लगातार निकल रहा था। साधारण सांप धमना प्रजाति का सोच कर उस ओर ध्यान नहीं दिया जाता हैं। 

 

 

 

6sxrgo

फिर एक दिन 7 फिट लम्बा धमना घर वालों के लिए आफत बन गया जब वो शिकार करने घर में पुनः घूस गया। उसको शिकार तो नहीं मिला बल्कि उल्टा बच्चे के लेगिस को निगल बैठा। जिसके कारण उसको सास लेने में दिक्कत होने लगीं और वो यहां वहा भागने लगा। उस कपड़े को न वो निगल पा रहा था न ही उगल पा रहा था। जिसके कारण वो परेशान हो गया था। घर वालों ने ये देख डर से घर के बाहर आ गए। उनके घर में नवजात शिशु होने की वजह से पूरे घर में दहशत का माहोल निर्मित हो गया।

 

 

फिर स्नेक रेस्क्यू टीम प्रमुख वन विभाग सदस्य जितेंद्र सारथी को इसकी जानकारी दी। जिसके तुरंत बाद जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंच घटना का जायजा लिया और पाया गया की धमना सांप एक कपड़े को निगल गया हैं। जिसकी वजह से वो बहुत परेशान हैं। किसी तरह उसको रेस्क्यू कर पाने में सफल हुए जितेंद्र सारथी बिना देरी किए। प्राईवेट पशु चिकित्सा पहुंचे। जहा डॉक्टर मनमोहन जी की मदद ली गई। 

 

 

बड़ी सावधानी से डॉक्टर ने ऑपरेशन चालू किया। कुछ देर के मशक्कत के बाद सांप के मुंह में फसे कपड़े को निकाल पाने में कामयाब हुए तब जाकर सभी ने राहत कि सांस ली। कपड़ा निकलते ही सांप एक दम से शान्त हो गया मानो वो खुद भी कह रहा हो (जान बची तो लाखों पाए) साथ ही डॉक्टर का धन्यवाद कर रहा हो। ये कोरबा जिला का पहला मामला हैं। इस तरह की घटना बहुत ही कम देखने को मिलता हैं। जिसका विडियो बहुत सोशल साइट्स पर बहुत तेजी से वायरल होता हैं।

 


फिर जितेंद्र सारथी ने डॉक्टर मनमोहन जी का धन्यवाद ज्ञापित किया और जंगल में जाकर छोड़ दिया। जितेंद्र सारथी ने बताया कि इस तरह की घटना बहुत कम देखने को मिलता हैं। इस तरह की घटना पूरे देश विदेश में विरलय ही देखने को मिलता हैं। ऐसी ही घटना कही विदेश में देखने को मिला था जहा एक अजगर ने बड़े से कपड़े को निगल लिया था फिर डॉक्टर की मदद से बाहर निकाला गया था। जितेंद्र सारथी ने बताया अगर कपड़े को नहीं निकाला जाता तो सांप मर जाता उसको नया जीवन मिला हैं साथ ही डॉक्टर सच में भगवान का रूप होता हैं।

 

 

देखें वीडियो

 

 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
28/Mar/2024

जयनगर संकुल के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बरपारा में न्योता भोज के साथ बिदाई समारोह का आयोजन कराया गया।

28/Mar/2024

थाना बोड़ला एवं सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही से किया गया जुआ रेड, जुआ रेड कर 04 जुआड़ियो से 13,300 रूपये जप्त, मौके से 03 नग मोटरसायकल को भी किया गया बरामद।

28/Mar/2024

महिला से फोन-पे के माध्यम से जबरन रकम ट्रांसफर कराने, मोबाईल लूटने व छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को थाना प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार...

28/Mar/2024

चुनाव की तैयारी। अंतरर्राज्यीय बॉर्डर में हुई छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की मीटिंग...

28/Mar/2024

सीधे जनता से रूबरू हो रही हैं महिला बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाडे